इन 3 इजी हेयर स्टाइल से आप अपने लुक को बना सकती हैं क्लासी

हेयर स्टाइल आपके लुक को पूरा बदल देता है। ऐसे में अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं तो इन 3 इजी हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2023-05-05, 21:56 IST
Hairstyle ideas

लंबे हो या छोटे बाल उन्हें स्टाइल करने के लिए हर महिला अलग-अलग तरीके ट्राई करती है। कई ऐसी होती हैं जो स्टाइलिश लुक के लिए बालों में ट्विस्ट एड करती रहती हैं। लेकिन कुछ होती हैं जिन्हें सिंपल हेयर स्टाइल पसंद होते हैं। आप भी इसी तरीके से हेयर को रखना पसंद करती हैं तो इन 3 इजी हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं इन्हें आप पार्टी, ऑफिस या शादी में बनाकर जा सकती हैं।

वेवी हेयर स्टाइल

Wave Hairstyle

अगर आपको अपने बालों को स्ट्रेट रखने का मन है तो आप इसमें हल्के कर्ल कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल आप पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं साथ ही आपको सिंपल और यूनिक लुक देता है।

क्या चाहिए

  • कर्लिंग मशीन
  • हेयर स्प्रे
  • हेयर पिन

इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग

ऐसे बनाएं हेयर स्टाइल

  • सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से कॉम्ब करें और सुलझा लें।
  • अब थोड़े-थोड़े सेक्शन में अपने वालों को बांट लें।
  • कर्लिंग आयरन की मदद से अब बालों को कर्ल कर लें।
  • ध्यान रखें की बालों में ज्यादा वेव ना बनाएं।
  • अब अपने बालों में हेयर स्प्रे डालें, इससे वो अच्छे से सेट हो जाएंगे।
  • इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता आसानी से बन जाता है।

साइड ब्रेड विद बन हेयर स्टाइल

Bun hairstyle

साइड ब्रेड हर एक आउटफिट के साथ काफी अच्छी लगती है। लेकिन आप इसे ट्विस्ट देने के लिए बन को इसमें एड कर सकती हैं। इससे आपका ये लुक साड़ी के लिए रेडी हो जाएगा। जिसे आप शादी में ट्राई कर पाएंगी।

क्या चाहिए

  • रबर बैंड
  • जुड़ा पिन

ऐसे बनाएं हेयर स्टाइल

  • सबसे पहले अपने बालों को दो हिस्सों में बांट लें।
  • अब दोनों तरह ब्रेड बनाएं और पिन की मदद से इन्हें सेट करें।
  • इसके बाद लो बन बनाएं और रबर बैंड की मदद से इसे सेट करें।
  • फिर इसमें जुड़ा पिन लगाएं।
  • इस तरह झटपट बन जाएगा आपका जुड़ा (जुड़ा हेयर स्टाइल)।

टिप्स: आप चाहे तो इसमें हेयर एक्सेसरीज भी एड कर सकती हैं।

स्ट्रेट हेयर स्टाइल

Hairstyle

इस तरह के हेयर स्टाइल काफी क्वीक हो जाते हैं। लेकिन इसको भी अलग-अलग स्टाइल से किया जाता है। कई लड़कियां पूरे हेयर को स्ट्रेट करती हैं तो किसी को आधे करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आपका कोई हेयर कट हो रखा हो तो इसको करना और आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज

क्या चाहिए

  • हेयर कॉम्ब
  • स्ट्रेटनिंग मशीन

ऐसे बनाएं हेयर स्टाइल

  • सबसे पहले बालों को अच्छे से कॉम्ब करें।
  • इसके बाद स्ट्रेटनिंग मशीन की मदद से स्ट्रेट करें।
  • इस बात का ध्यान रखें की ज्यादा हीट बालों को ना लगे।
  • आपको हेयर स्टाइल 10 मिनट में तैयार हो जाएगा।

अगर आप कोई इजी हेयर स्टाइल जानती हैं तो इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।