Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक

अगर आप फेस्टिव सीजन में दिखना चाहती हैं सबसे खास, तो ट्राई करें ये हेयरस्टाइल । <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-09-06, 15:58 IST
hairstyle for girls

महिलाएं अपने कपड़ों से लेकर फुटवियर तक का बहुत बखूबी से ख्याल रखती हैं। वह खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए तरह तरह की सैंडल्स, साड़ियां, कुर्तियां, ज्वेलरी और हेयर स्टाइल कैरी करती हैं, लेकिन महिलाओं को सबसे ज्यादा समय अपनी हेयर स्टाइल को चूज करने में लग जाता है। ऐसे में वे कई बार ऑउटफिट तो चुन लेती हैं, मगर हेयर स्टाइल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करती हैं। अगर आप भी हेयर स्टाइल चुनते समय कंफ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हेयर स्टाइल जिन्हें आप फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसुरत।

मेसी बन हेयर स्टाइल

mesi bun hair style

  • मेसी बन देखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लगता है।
  • आप इसे बनाने के लिए सबसे पहले बालों में छोटे-छोटे सेक्शन लेकर सॉफ्ट कर्ल बना लें।
  • अब आप क्राउन एरिया के बालों में बैक कॉम्बिंग करें।
  • इसके बाद आप सारे बालों को रबर बैंड से बांधें और उसका जूड़ा बना लें।
  • इस तरह से आपका लो मेसी बन सेट हो जाएगा।
  • खासकर हाइलाइट बालों के लिए मेसी बन बहुत बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें : 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज

फ्रंट फ्रेंच नॉट हेयर स्टाइल

front french hairstyle tips

  • फ्रंट फ्रेंच नॉट से आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
  • इस स्टाइल को बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों में अच्छी तरह से कॉम्‍ब को कर लें।
  • फिर आगे से बालों का एक छोटा पोरशन दो भागों में लेकर चोटी बनाना शुरू करें।
  • साथ ही में साइड में बालों की नॉट बनाती चलें।
  • फिर बालों में रबर लगाकर बाकी के बालों को बांध लें और खुला ही छोड़ दें।
  • अगर आप सूट ज्यादा पहनती हैं या फिर ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं, तो आप सिर्फ 20 मिनट में ये हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स

ओपन हेयर विद हाई बन

open hair with high bun hair tips

  • ओपन हेयर में हाई बन बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें।
  • फिर आपने आगे के बालों को लें और इसका हाई बन बना लें।
  • इसे अच्छी तरह से हेयर पिन से पिनअप कर लें और बन को सेट होने दें।
  • अब बन पर हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं।
  • अगर आप सेलिब्रेशन या फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो आपके ओपन हेयर विद बन एकदम परफेक्ट है। इस हेयरस्टाइल को बनाना भी बहुत आसान है।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। ब्‍यूटी से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।