DIY Beach Bag: बाजार से आए खाने के डिब्बे से बनाएं बीच बैग, श्वेता महादिक से जानें तरीका

अगर आप बीच वेकेशन पर जा रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे डिजाइन वाले बैग को कैरी करें। जिसे स्टाइल करके आपका लुक ही चेंज हो जाए। इसके लिए आपको बाजार से बैग लेने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर पर तैयार करें।
image

जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं, तो अपने साथ बैग जरूर कैरी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हम अपनी जरूरत का सारा सामान कैरी कर पाते हैं। साथ ही, इससे लुक भी अच्छा लगता है। लेकिन इसकी शॉपिंग करने के लिए अक्सर हमें बाजार जाना पड़ता है या ऑनलाइन ऑप्शन को सर्च करना पड़ता है। इससे हमारे काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। इस बार बीच वेकेशन पर जानें के लिए बैग की शॉपिंग आपको नहीं करनी पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इसे घर पर रखे पुराने प्लास्टिक के डब्बे से बना पाएंगी। चलिए आपको बताते हैं टीवी एक्ट्रेस श्वेता महादिक का तरीका जिसे ट्राई करके आप अपने लिए बैग रेडी कर सकती हैं।

बैग बनाने के लिए सामान

Beach bag

  • खाली कंटेनर
  • हूक
  • कंटेनर कटर
  • बैग के लिए कपड़ा
  • सिलाई मशीन

बैग बनाने का तरीका

  • इसके लिए पहले आपको सभी कंटेनर को एक जगह इकट्ठा करना है।
  • अब इसके साइज के हिसाब से इसके गोल पार्ट को काटना है।
  • अपने बैग के साइज के हिसाब से इनकी कटिंग करें।
  • इसके बाद इसमें आप नेल पेंट की मदद से कलर करें।
  • इस कलर को अच्छे से सूखने दें।
  • अब फैब्रिक से अपना बैग रेडी करें।
  • इसमें हूक से इन सभी पार्ट को लगाएं।
  • इसके बाद हैंडल अटैच करें।
  • इस तरह से आपका बैग रेडी हो जाएगा।

इस तरह स्टाइल करें बैग

Bag design

  • इस बैग को आप बीच पार्टी में लेकर जा सकती हैं।
  • इसे आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
  • इसे बनाने के बाद आप इसमें किसी भी तरह के सामान को कैरी कर सकती हैं।
  • बैग में अपने हिसाब से डोरी को लगाएं ताकि लंबा और छोटा करने में दिक्कत न हो।

इस तरह से आप अपने बैग को घर पर तैयार करके कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को ट्राई और सर्च नहीं करना पडेगा। इससे आपके पैसे भी काफी बच जाएंगे। आप चाहें तो ऐसी ही वीडियो और भी देख सकते हैं। जिसमे श्वेता महादिक ने कपड़े भी तैयार करने बताएं हैं। आप इनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर जाकर देख सकती हैं। इससे आपको भी घर पर चीजें रेडी करने का आइडिया मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Style DIY: पार्टी लुक में चार चांद लगाएगा ये ग्लिटर बैग, श्वेता महादिक से जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram, Shweta Mahadik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP