Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:25 AM IST

जॉब इंटरव्यू का आउटफिट स्टाइलिश नहीं प्रोफेशनल होना चाहिए

एक्सपर्ट से जानें आपके जॉब इंटरव्यू के दौरान आपका आउटफिट स्टाइलिश की जगह प्रोफेशनल दिखना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-09-15, 10:00 IST
interview outfit main

अपने इंटरव्यूर पर अच्छा इम्प्रैशन छोड़ने के लिए आपको खुद को कॉन्फिडेंट यंग एग्जीक्यूटिव की तरह दिखाना पड़ता है।इसलिए  ज़रूरी  है  कि  कुछ भी पहनकर इंटरव्यू के लिए ना  निकले बल्कि  इंटरव्यू में जाने से पहले आप इन बातों का जरूर ख्याल रखें।

जॉब इंटरव्यू के दौरान लोग  कई कॉमन गलती करते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। वह अच्छा दिखने के चक्कर में वो  सही कपड़ो का  चुनाव  नहीं  करते हैं। बल्कि आपके जॉब इंटरव्यू का आउटफिट स्टाइलिश की जगह प्रोफेशनल दिखना चाहिए। आइए जानते हैं जॉब इंटरव्यू के दौरान कैसे होने चाहिए आपके कपड़े जानें। फैशन डिजाइनर प्रगति नागपाल से।

सूट

महिलाओं के लिए फॉर्मल 2 पीस सूट होता है। (लाइट ग्रे, डार्क ग्रे, ब्लैक, नेवी ब्लू जैसे रंग कॉर्पोरेट रंग होते हैं) अगर आपका कद 5'2"-5'4" फुट है तो पिन स्ट्रिप्ड सूट आपका बहुत अच्छा इम्प्रैशन बनाएगा (गहरे रंग का मटेरियल, हल्के रंग की स्ट्राइप्स के साथ)।

इसे भी पढ़ें: Komolika Night Suits: हिना खान के 3 नाइट सूट लुक्स से लें टिप्स

पैंट

पैंट में क्रीज़ बहुत ज़रूरी होती है और उसकी लम्बाई टखने से थोड़ी ऊपर होनी चाहिए क्योकि इससे थोड़ी फेमिनिटी नज़र आती है। आपके कोट की लम्बाई भी थोड़ी कम होनी चाहिए ताकि आपकी घडी या चूड़ी भी नज़र आए। यह भी याद रखें की इंटरव्यू के समय, अगर आप खड़े हैं तो आपके कोट के बटन बंद होने चाहिए और अगर आप बैठी हैं तो बटन खुले होने चाहिए।

 

साड़ी 

interview outfits inside

अगर अपने सारी पहनी है तो उसको कंधे पर ज़रूर पिन करें। इंटरव्यू में कभी सलवार कमीज या चूड़ीदार नहीं पहनना चाहिए। कॉटन या सिल्क की बॉर्डर वाली सारी सबसे उपयुक्त होती है। अगर आप शिफॉन या क्रेप प्लेन्स पहनना चाहती हैं तो सारी ही सबसे अच्छी होगी।

टॉप

स्कार्व्ज़ के साथ चाइनीज़ कालर शर्ट या राउंड कालर शर्ट सबसे अच्छा कॉर्पोरेट अटायर है।

इसे भी पढ़ें: नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना है तो इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्‍याल

स्कार्व्ज़

स्कार्व्ज़ पर कोई फूलों  पैटर्न नहीं होना चाहिए। वे केवल हल्के, चमकदार रंगों या पलाइन, जोमेट्रिकल पैटर्न के स्कार्व्ज़ होने चाहिए। आपके स्कार्फ़ का रंग आपके सूट के रंग के साथ कंट्रास्ट में होना चाहिए।

फुटवियर

interview out fit inside

2" इंच हील के साथ काले या चेरी रंग के बेल्ली शूज सबसे सही होते हैं।

 

एक्सेसरीज

- छोटे इयररिंग्स

interview outfit inside

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।