Chikankari Suits: चिकनकारी सलवार सूट के ये डिजाइंस बकरीद के मौके पर लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

स्टाइलिश नजर आने के लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रही चीजों को अलग-अलग तरह से स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने बॉडी शेप को ध्यान में रखें।

chikankari suit designs eid ul adha

बकरीद आने वाली है और इस मौके पर हम अपने लिए नए से नए डिजाइन वाले कपड़े खरीदते हैं। बदलते फैशन के दौर में कुछ डिजाइन आज भी आइकोनिक ही रहते हैं। वहीं सलवार-सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है।

अब किसी खास मौके के लिए तैयार होते समय हम वर्क वाले हैवी और फैंसी सलवार-उइत ही पहनना चाहते हैं। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं चिकनकारी सलवार-सूट के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे लुक को आकर्षक बनाने के आसान टिप्स-

कलीदार सलवार-सूट डिजाइन

kalidaar chikankari suit ()

कलीदार देखने में काफी फैंसी लुक देने में मदद करते हैं। वहीं इसमें आपको अंगरखा, अनारकली, गाउन स्टाइल, फ्रंट कट स्टाइल में काफी तरह के पैटर्न और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप चाहे तो इसमें रेडीमेड सूट भी खरीद सकते हैं।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ में एंकल लेंथ पैन्ट्स बेस्ट लुक देने में मदद करेंगी।

इसे भी पढ़ें:Kalidaar Salwar Suit Designs: कलीदार सलवार-सूट के ये डिजाइंस हैं नए, देखें तस्वीरें

पाकिस्तानी स्टाइल सलवार-सूट डिजाइन

pakistani style chikankari suit

आजकल पाकिस्तानी स्टाइल सूट को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको चौड़े घेर और लॉन्ग लेंथ में काफी तरह के डिजाइन और कढ़ाई वर्क देखने को मिल जाएंगे। वहीं बदलते दौर में इसमें आप एवरग्रीन लुक के लिए फ्लोरल वर्क को चुन सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह के सूट के साथ में सलवार के पोंचे पर डिजाइन बनवाएं।इसे भी पढ़ें:Poncha Designs: सिंपल सलवार-सूट लुक को खास और फैंसी बनाने में मदद करेंगे पोंचें के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

स्ट्रैट स्टाइल सलवार-सूट डिजाइन

straight chikankari suit

सिंपल स्ट्रैट सूट को हैवी और फैंसी लुक देने के लिए आप इसमें लेस वर्क से काफी तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। लेस को आप नेकलाइन से लेकर स्लीव्स में लगवाएं। वहीं इसमें आपको गोटा-पट्टी या किनारी डिजाइन में काफी लेस मिल जाएंगी।

HZ Tip: सूट के साथ में आप चौड़े पोंचे के डिजाइन की सलवार बनवाएं।

अगर आपको ये सूट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: tatacliq, pinksaree, pakistanisuitonline

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP