चिकनकारी कुर्ती को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। ये पेंट्स, प्लाजो और पजामी के साथ पहनी जा सकती हैं। आजकल मार्केट में चिकनकारी कुर्ते के सेट्स भी मिल जाते हैं। इन्हें आप दुपट्टे के साथ या बिना दुपट्टे के भी पहन सकती हैं। चिकनकारी कुर्ती के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज पहन सकती हैं। यह हमेशा ट्रेंड में रहती हैं और कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। इनके साथ इयररिंग्स, चूड़ी, नोज पिन और कई तरह की चीजों को स्टाइल कर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके साथ इयररिंग्स के कई ऑप्शन्स स्टाइल किए जा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही इयररिंग्स ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जो चिकनकारी कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे और मार्केट में आपको 200 रुपये से कम में मिल जाएंगे।
कुंदन चेन इयररिंग्स
कुंदन ज्वेलरी आपके लुक को रॉयल बनाती है। इस तरह की ज्वेलरी को आप किसी खास फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं। कुंदन इयररिंग्स बनारसी कुर्ते और चिकनकारी कुर्ते के साथ बेस्ट लगते हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 200 रुपये के आस-पास मिल जाएंगे। अगर आप चिकनकारी कुर्ती को किसी खास मौके पर पहन रही हैं और क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो इन इयररिंग डिजाइंस को वियर करें।
गोल झुमका इयररिंग्स
चिकनकारी कुर्ते के साथ झुमके बेहद खूबसूरत लगते हैं। राउंड झुमका इयररिंग्स, चिकनकारी कुर्ते को खूबसूरती से कॉम्पलिमेंट करते हैं। इस तरह के झुमके सभी फेस टाइप पर सूट करेंगे। किसी भी रंग के चिकन कुर्ते के साथ आप इन झुमकों को पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स में आपको मार्केट में कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आसानी से 100 रुपये तक में मिल जाएंगे।
मिरर वर्क झुमका इयररिंग्स
चिकनकारी कुर्ते के साथ, मिरर वर्क वाले झुमके काफी प्यारे लगते हैं। इसमें आपको कई वैरायटी और ऑप्शन्स मार्केट में 100-150 रुपये में मिल जाएंगे। खुले बालों और विंग आइलाइनर के साथ आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। मिरर वर्क वाले ये डोम शेप झुमके परफेक्टली आपके कुर्ते का साथ पियर करेंगे। इसमें आपको अलग-अलग शेप में डिजाइंस मिल जाएंगे।
पर्ल स्टड्स
अगर आप कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपको इस तरह के स्टड्स ट्राई करने चाहिए। ये आपको मार्केट में 100 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे। इन्हें आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं। ये आपको एक डीसेंट लुक देने में मदद करेंगे। इनके साथ आप बालों को बांधकर मिनिमल मेकअप कर, अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चिकनकारी कुर्ती के साथ गोल चेहरे वाली लड़कियां पहनें ये झुमकी डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Myntra
यह भी पढ़ें- ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये इयररिंग्स डिजाइंस, कुर्ती के साथ लगेंगे परफेक्ट
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों