स्टाइलिश दिखने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, ओकेजन और बॉडी टाइप के हिसाब से आउटफिट का चुनाव भी बहुत जरूरी है। अक्सर लड़कियां खास मौकों के हिसाब से तो खुद को स्टाइल कर लेती हैं। लेकिन, डेली रूटीन में किस तरह के आउटफिट और एक्सेसरीज को चुने, इसे लेकर कंफ्यूजन बना रहता है। खासकर,ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए, ये कंन्फ्जयूजन बहुत आम होता है। ऑफिस वियर में अक्सर लड़कियां, कुर्ती, को-आर्ड सेट्स, केजुअल या फॉर्मल ड्रेसेस को चुनती हैं। इन सभी आउटफिट्स को अलग-अलग तरह के इयररिंग्स खूबसूरती से कॉम्पलिमेंट करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे इयररिंग्स डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं। खासकर, कुर्ती के साथ आपको इन्हें जरूर पहनना चाहिए।
पर्ल हूप इयररिंग्स
इस तरह के इयररिंग्स सूट्स के साथ खूब जचते हैं। अगर आप लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ती को प्लाजो, पैंट्स या जींस के साथ स्टाइल करती हैं, तो भी ये इयररिंग्स आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं। ये काफी इलीगेंट लगते हैं और हर फेस टाइप पर फबते हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 50-100 रूपये तक में आराम से मिल जाएंगे। आप कुर्ती के साथ, पर्ल इयररिंग्स को स्टाइल कर, बालों को खुला रख सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।
कुंदन मीनाकारी झुमकी
मीनाकारी वर्क वाले इयररिंग्स आपके सिंपल कुर्ती लुक को भी रॉयल टच दे सकते हैं। इस तरह की झुमकी काफी लाइट वेट होती हैं। आपको मार्केट में इससे मिलती-जुलती झुमकी 100-150 रूपये तक में आसानी से मिल जाएंगी। इसे आप अपनी ड्रेस के मैचिंग कलर में भी ले सकती हैं। मीनकारी और कुंदन वर्क का यह कॉम्बिनेश कुर्ती के साथ खूब जचेगा।
स्टड ड्रॉप इयररिंग्स
इस तरह के इयररिंग्स सिर्फ कुर्ती ही नहीं, बल्कि फॉर्मल आउटफिट के साथ भी अच्छे लगेंगे। अगर आप एक ऑफिस गोइंग गर्ल हैं, तो आपके पास इससे मिलते-जुलते इयररिंग जरूर होने चाहिए क्योंकि इन्हें आप कई तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। इससे मिलते-जुलते ड्रॉप इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-120 रूपये तक में आराम से मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें-शॉर्ट कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये इयररिंग डिजाइंस, समर में देंगे परफेक्ट लुक
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें- गोल चेहरे पर खूब खिलेंगे इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों