herzindagi
dori blouse designs

Blouse Designs: डोरी वाले ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके साड़ी लुक को बनाएंगे खास

ब्लाउज के लिए किसी भी तरह के डिजाइन को चुनने से पहले अपनी बॉडी टाइप के साथ-साथ लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को समझना बेहद जरूरी होता है।
ANI
Updated:- 2023-09-12, 17:16 IST

Saree Blouse Designs: अपने लुक की स्टाइलिंग के लिए आपको बॉडी टाइप के साथ-साथ आउटफिट के पैटर्न का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। वहीं साड़ी हो या लहंगा और या तो फिर शरारा तक के साथ भी ब्लाउज पहना जाता है।

वैसे तो साड़ी के साथ कई तरीके के डिजाइन वाले ब्लाउज को पहना जाने लगा है, लेकिन आजकल डोरी वाले ब्लाउज काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं डोरी वाले ब्लाउज के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ टिप्स। 

बैककेस डोरी ब्लाउज डिजाइन (Backless Dori Blouse Design)

Backless Dori Blouse Design

बोल्ड लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके से बैकलेस स्टाइल ट्रिपल डोरी डिजाइन के ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज के साथ आप हैवी लटकन को न लगवाये और हल्के डिजाइन या कपड़े से बनी लटकन बनवा लें।

 इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

बो स्टाइल डोरी ब्लाउज डिजाइन (Bow Style Dori Blouse Design)

Bow Style Dori Blouse Design

बो डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप नार्मल डोरी डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरीके से बो डिजाइन में डोरी लगवा सकती हैं। इस तरीके का डिजाइन ज्यादातर साटन के कपड़े ही खूबसूरत नजर आता है।

डबल डोरी ब्लाउज डिजाइन (Double Dori Blouse Design)

Double Dori Blouse Design

हाफ बैकलेस नेकलाइन पहनना चाहती हैं तो इस तरह से अपनी मर्जी का कोई भी डिजाइन बनवाकर आप डबल डोरी डिजाइन ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसके साथ आप थोड़े हैवी लटकन को स्टाइल भी कर सकती हैं। वहीं किनारी लेस भी लगवा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

जिग-जैग स्टाइल ब्लाउज डिजाइन (Zig-Zag Style Blouse Design)

यह विडियो भी देखें

Zig Zag Style Blouse Design

लंबी डोरी को शू लैस स्टाइल में बांधना चाहती हैं तो इस तरीके का जिग-जैग डिजाइन वाला डोरी ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इस तरीके का डिजाइन आप कॉटन के फैब्रिक में बनवा सकती हैं। साथ ही हैवी लटकन को भी स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको डोरी वाले ब्लाउज के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।