herzindagi
image

Choli Cut Blouse Designs For Karwa Chauth: करवा चौथ पर साड़ी के साथ स्टाइल करें चोली कट ब्लाउज, देखें डिजाइंस

करवा चौथ के दिन आप साड़ी के साथ स्टाइल करने के लिए चोली कट ब्लाउज को डिजाइन करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले ब्लाउज पहनने के बाद स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही लुक में चार चांद लगा देते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-07, 19:10 IST

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। महिलाएं कुछ दिन पहले से ही करवा चौथ पर क्या पहनना है इसको लेकर कपड़े चूज करती हैं। साड़ी के साथ पहनने के लिए आप भी अपने लिए ब्लाउज के ट्रेंडी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। चोली कट डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसे आप करवा चौथ पर जरूर डिजाइन करवाएं। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप क्रिएट करा सकती हैं।

वी नेकलाइन डिजाइन चोली कट ब्लाउज

अगर आप डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज को पहनना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में आप वी नेकलाइन डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इसमें आप चोली कट को क्रिएट करें। साथ ही इसे साड़ी के साथ वियर करें। पतले कपड़े की साड़ी में इस नेकलाइन का ब्लाउज अच्छे से हाइलाइट होगा। साथ ही इससे आपका लुक भी सुंदर नजर आएगा। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन आपको मार्केट में रेडीमेड डिजाइन और कपड़ा लेकर भी डिजाइन करा सकती हैं।

v neckline blouse (4)

राउंड नेकलाइन वाला चोली कट ब्लाउज

साड़ी के साथ पहनने के लिए आप राउंड नेकलाइन ब्लाउज को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज करवा चौथ की साड़ी के साथ अच्छा लगेगा। इसे आप सिंपल तरीके से क्रिएट करवाएं। साथ ही आप चाहें तो इसे रेडीमेड भी क्रिएट करा सकती हैं। आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के ऑप्शन में ब्लाउज मिल जाएगा। इस तरह के ब्लाउज को आप आसानी से पहन सकती हैं। साथ ही आपको ज्यादा एक्सेसरीज को स्टाइल करने की जरूरत ब्लाउज के साथ नहीं पड़ेगी। आप इसे बाद में किसी और साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

round neckline blouse ideas

इसे भी पढ़ें: Sleeves के Designs: करवा चौथ से पहले बनवा लें ये 4 बाजू डिजाइन, ब्लाउज की बढ़ेगी खूबसूरती

स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला चोली कट ब्लाउज

आप सुंदर नजर आएंगी। जब आप सिंपल प्लेन साड़ी के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज को डिजाइन कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में स्टाइलिश लगते हैं। साथ ही आपको कुछ अलग तरह के पैटर्न वाले ब्लाउज पहनने को मिल जाएंगे। इसमें आप चाहें तो इसमें एम्ब्राइडरी वर्क या स्टोन वर्क को करा सकती हैं। इससे ब्लाउज हैवी लगेगा।

2 - 2025-10-07T165515.827

इसे भी पढ़ें: ब्लाउज की झंझट खत्म, अब साड़ी या लहंगे के साथ शामिल करें ये लेटेस्ट ट्रेंडी क्रॉप टॉप, देंगे अट्रैक्टिव लुक

करवा चौथ पर लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप चोली कट ब्लाउज डिजाइन को ट्राई करें। इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप अच्छी नजर आएंगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Myntra, SALWAR STUDIO, Trendzmy

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।