Cotton Saree को स्टाइल करें इस तरह, 40 की उम्र में भी दिखेंगी खूबसूरत

40 की उम्र में आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कॉटन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको डिजाइन सही तरीके से पसंद करने की जरूरत होगी।
image

महिलाओं को हर उम्र में सजना-सवरना अच्छा लगता है। यही कारण है कि हम अक्सर अलग-अलग तरह के कपड़ों को खरीदकर इसे स्टाइल करना पसंद करते हैं। 40 की उम्र वाली महिलाएं कॉटन साड़ी में अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साड़ी चूज करते समय बस आपको सही डिजाइन और कलर को चूज करना होगा। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के साड़ी डिजाइंस को आप चूज कर सकती हैं।

कॉटन साड़ी कैसे करें स्टाइल

कॉटन साड़ी को हमेशा सिंपल तरीके से स्टाइल करें। इसके लिए आपको साड़ी के सही पैटर्न में बांधनी होगी। इससे आपका लुक क्लासी लगेगा। इसके साथ पहनने वाली ज्वेलरी भी आपको साड़ी के वर्क के हिसाब से खरीदनी होगी।

स्वास्तिक डिजाइन वाली कॉटन साड़ी

साड़ी स्टाइल करना पसंद है, तो इसके लिए आप स्वास्तिक डिजाइन वाली कॉटन साड़ी को वियर कर सकती हैं। साड़ी में आपको बेहद खूबसूरत प्रिंट के साथ यह डिजाइन मिलेगा। इससे साड़ी को आप प्लेन या प्रिंटेड दोनों तरह के ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इसे आप किसी पूजा पाठ या घर के फंक्शन में वियर करके अच्छी लग सकती हैं।

Swastik design saree

मल्टी कलर वाली कॉटन साड़ी

अगर आपको रंगों के साथ खेलना पसंद है, तो ऐसे में आप मल्टी कलर वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको बॉर्डर पर अलग-अलग कलर मिलेंगे। इसका पल्लू भी तीन कलर के मिलेंगे। इससे साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसे पहनने के बाद आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।

Multi colour saree (2)

इसे भी पढ़ें: Cotton Saree Designs: ऑफिस के लिए खरीदें ये कॉटन साड़ी, देखें डिजाइंस

मिनिमल वर्क वाली कॉटन साड़ी

अगर आप ऑफिस में पहनने के लिए कॉटन की इस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको बॉर्डर पर मिनिमल वर्क मिलेगा। ब्लाउज भी आपको बॉर्डर वर्क वाले कलर में मिलेगा। इसे पहनने के बाद आप 40 की उम्र में भी सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल सकती है।

Minimal saree designs

इसे भी पढ़ें: Kalamkari Cotton Saree Designs: समर में वियर करें ये कलमकारी कॉटन साड़ी, देखें डिजाइंस

40 की उम्र में सुंदर नजर आना है, तो स्टाइल करें कॉटन साड़ी। साड़ी पहनने के बाद काफी अच्छी लगेगी। साथ ही, आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको साड़ियां आसानी से मिल जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, Mitera, Anouk Rustic

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP