Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

सिंपल हो या हैवी हर साड़ी के साथ अच्छे लगेंगे ये Blouse Designs

साड़ी लुक तभी अच्छा लगता है। जब हम अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल करते हैं। इससे आपकी साड़ी लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसके लिए आप सही तरीके से ब्लाउज को चूज करें।
Updated:- 2025-06-19, 21:53 IST
image

बदलते फैशन ट्रेंड के साथ-साथ लोगों के आउटफिट को स्टाइल का तरीका भी बदल जाता है। इसी वजह से अगर कोई साड़ी को स्टाइल करता है, तो इसके साथ अक्सर ट्रेंडी ब्लाउज को स्टाइल करने के बारे में सोचता है। आप भी अपनी सिंपल और हैवी साड़ी के साथ-साथ अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप ट्राई कर सकती हैं।

ब्लाउज डिजाइन कैसे करें पसंद

जब भी आप बाजार से रेडीमेड ब्लाउज को खरीदें तो इसके लिए जरूरी है कि आप साइज का ध्यान जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप सही ब्लाउज को चूज कर पाएंगी। साथ ही, साड़ी में किस तरह का वर्क हुआ है। उसके हिसाब से भी आप ब्लाउज को पसंद कर सकती हैं।

एम्ब्राइडरी वर्क वाला ब्लाउज डिजाइन

अगर आपकी साड़ी सिंपल या हैवी है, तो इसके साथ आप एम्ब्राइडरी वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें सिर्फ बॉर्डर पर ही वर्क नहीं दिया जाता है। इस तरह के ब्लाउज में अंदर और स्लीव्स पर भी एम्ब्राइडरी वर्क दिया जाता है, ताकि साड़ी के साथ पहनने के बाद ब्लाउज अच्छे लगेंगे।

Embrodery work blouse (2)

इसे भी पढ़ें: Back Blouse Designs: गर्मियों के लिए बनवाएं ऐसे बैक ब्लाउज डिजाइन, खूबसूरती में लगेंगे चार-चांद

प्रिंटेड ब्लाउज डिजाइन

आप अपनी साड़ी के साथ पहनने के लिए प्रिंटेड पैटर्न वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। सिंपल हो या हैवी हर तरह की साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। इसे आप बाद में भी किसी और साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

Printed blouse

मिरर वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन

आप अगर हैवी पैटर्न में ब्लाउज को स्टाइल करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मिरर वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज सिंपल और हैवी दोनों तरह की साड़ी के साथ पहनें जा सकते हैं। साथ ही, इसका वर्क इतना अच्छा होता है कि इसे आप पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

Mirror work blouse

इसे भी पढ़ें: चौड़े कंधों के लिए बेस्ट रहेंगे भूमि पेडनेकर के अट्रैक्टिव ब्लाउज डिजाइन, आप भी करें ट्राई

इस बार ब्लाउज डिजाइन साड़ी के हिसाब से पसंद करें। इससे ब्लाउज आप दोबारा भी किसी और साड़ी के साथ वियर कर पाएंगी। साथ ही, आपको इस तरह के ब्लाउज रेडीमेड भी मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, SALWAR STUDIO

FAQ
ब्लाउज को सिलवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
ब्लाउज सिलवाते समय टेलर को सही नाप दें।
क्या हैवी और सिंपल साड़ी के साथ पहना जा सकता है प्रिंटेड ब्लाउज?
हां, आप प्रिंटेड ब्लाउज को किसी भी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।