Holi 2025: ऑफिस की होली पार्टी के लिए Out Of Stock होने से पहले खरीद लें ये व्हाइट कुर्तियां, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

White Kurtis For Holi: कुछ दिनों में रंगों का त्योहार होली की धूम होने वाली है। ऐसे में आज हम आपको ऑफिस की होली पार्टी के लिए व्हाइट रंग की कुर्तियों के डिफरेंट पैटर्न दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद अभी से खरीद कर रख सकती हैं।  
office holi party dress

Holi Party Outfit Ideas: हर साल रंगों का त्योहार होली देशभर में पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चारों और उड़ते अबीर-गुलाल से माहौल कफ खुशनुमा लगने लगता है। इस साल यह पर्व 14 मार्च 2025, को मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व पर हर कोई एक-दूसरे के गालों और अबीर-गुलाल लगाकर गले लगते है और होली की शुभकामना करते हैं। यह दिन बेहद प्रसन्नता और उल्लास का पर्व है। ऐसे में होली का त्योहार अब बेहद नजदीक है। इस फेस्टिवल से कुछ दिन पहले ऑफिसों में होली पार्टी का सेलिब्रेशन होता है। हर कोई भांग की ठंडाई, पकौड़े गुजिया आदि का स्वाद लेकर मदमस्त हो जाता है। इस दौरान लोग जमकर डांस भी करते हैं। इसके अलावा होली के मौके पर अधिकतर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं।

यह परंपरा अपने मूवीज आदि में भी देखी होगी। सफेद रंग के कपड़ों पर रंग-बिरंगे कलर देखने में बेहद शानदार लगते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी ऑफिस पार्टी के लिए व्हाइट रंग के ऑउटफिट की तलाश में हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ डिफरेंट स्टाइल और डिजाइन वाल सफेद कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले ही खरीद कर रख लें। इन कुर्तियों की खास बात यह है कि इन्हें आप जींस, लेगिंग या प्लाजो किसी के साथ भी पेयर अप कर सकती हैं। आइए एक नजर डाल लेते हैं इन खूबसूरत व्हाइट कुर्तियों पर जिनमें आपका लुक होली पार्टी पर क्लासी और फैशनेबल दिखेगा।

कॉटन मिरर वर्क अनारकली कुर्ती

holi 2025 date

यदि आप होली पार्टी में एलीगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं इस तरह की कॉटन मिरर वर्क अनारकली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका होली लुक काफी फैशनेबल नजर आएगा। इसके संग आप प्लाजो या लेगिंग्स पेयर करें। साथ में ऑक्सीडाइज चांद बाली झुमके आपके लुक में चार-चांद लगा देंगी। हेयर स्टाइल को आप ब्रेड लुक में रख सकती हैं। साथ में व्हाइट रंग की मोजड़ी आपके लुक को परफेक्ट बना देगी। ऑनलाइन ऐसी कुर्तियां 500 से 100 तक की रेंज में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: होली पार्टी में पाएं एलिगेंट लुक, इन यूनिक डिजाइंस वाले स्कर्ट और टॉप करें ट्राई

एम्ब्रॉयडरी शार्ट कुर्ती

white kurits designs

होली पर यदि आपको स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक चाहिए तो आप इस तरह की शार्ट कुर्ती कैरी कर सकती हैं। व्हाइट कुर्ती पर ब्लैक एम्ब्रॉयडरी काफी जंच रही है। शार्ट कुर्तियां जींस के साथ काफी ग्रेसफुल लुक देती हैं। इनके साथ आप ब्लैक इयररिंग, पौनी हेयर स्टाइल और ब्लैक कलर की बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इसके संग ब्लैक कलर की जूती परफेक्ट मैच देगी। इस तरह की कुर्तियों की कीमत 300 से 500 के बीच ऑनलाइन मिल जाएगी।

चिकनकारी स्ट्रेट कुर्ती

holi 2025 outfit idea

यदि आपको अपने लुक में स्मार्ट लुक चाहिए तो आप तस्वीर में नजर आ रही स्ट्रेटचिकनकारी कुर्ती को ऑप्शन में रख सकती हैं। ऐसी कुर्तियां जींस और प्लाजो सबके साथ कैरी की जा सकती हैं। मेटल पर्ल बीड्स झुमके इस कुर्ती के संग शानदार लुक देंगे। हेयर स्टाइल को आप हाफ करके साथ में कोल्हापुरी चप्पल पहनें। ऐसी कुर्तियां आपको ऑनलाइन 500 से 1500 तक की रेंज में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: Barsana Ki Holi Outfit 2025: राधा रानी की तरह सजकर खेलें बरसाना की होली, जानें किस तरह के आउटफिट करें स्टाइल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP