इस साल वट सावित्री का व्रत 26 मई को मनाया जा रहा है। यह दिन सुहागिन स्त्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं। इसके अलावा सुंदर पारंपरिक धारण करके खुद को खूब सजाती संवारती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पीले रंग की बनारसी साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप वट सावित्री व्रत में कैरी कर सकती हैं। पीला रंग शुभता और पवित्रता का प्रतीक होता है। वहीं किसी भी पूजा में इसे पहनना काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप भी इस खास मौके पर खुद को ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो नीचे दिखाई जा रही इन बनारसी पीले रंग की साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद आपका लुक बेहद सुंदर दिखेगा। ऐसे में आपके पति से लेकर सास हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए फिर देख लेते हैं बनारसी साड़ी का कलेक्शन।
येलो रंग की बनारसी साड़ी के डिफरेंट डिजाइन
जरी वर्क बनारसी साड़ी
जरी वर्क वाली बनारसी साड़ियां प्राचीन समय से एक पारंपरिक परिधान का हिस्सा बनी हुई हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद आपका लुक बेहद खूबसूरत और यूनिक लगता है। यह साड़ियां पूजा से लेकर किसी भी फंक्शन में शाही लुक देती हैं। इन साड़ियों पर जरी के बारीक धागे से वर्क किया जाता है। ऐसे में इनका लुक देखने में बेहद सुंदर लगता है। इसके संग आप तस्वीर में नजर आ रहा प्लेन या मेगा स्लीव्स ब्लाउज भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ में कोई भी गोल्डन झुमकी स्लीक सा नेकलेस और उसके साथ बन हेयर स्टाइल बनाएं। जरी वर्क वाली बनारसी साड़ी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसे में आप इन्हें ऑनलाइन 1500 से 3000 रुपये की कीमत में ले सकती हैं।
हैंड वुवन बनारसी साड़ी
वट सावित्री पूजा में पहनने के लिए हैंड इस तरह की हैंड वुवन साड़ियां भी बेस्ट रहती हैं। ऐसी साड़ियां आपको ट्रेडिशनल लुक देती हैं। भारतीय वस्त्र कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करती हैं। इस साड़ी के बोर्डर पर हाथों से महीन कारीगरी की गई है। हैंड वुवन बनारसी साड़ी को कुशल कारीगरों द्वारा बनाया जाता जय। ऐसे में अगर आप खुद को वट सावित्री के मौके पर अट्रैक्टिव लुक देना चाहती हैं, तो यह साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इसके संग आप टेंपल ज्वेलरी, ब्रेड हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप कैरी करें। यह साड़ियां ऑनलाइन 1000 से 1500 रूपये की कीमत में उपलब्ध हैं।
बनारसी लिनन साड़ी
बनारसी लिनेन साड़ियां आपको किसी भी मौके पर गॉर्जियस लुक देने के लिए परफेक्ट हैं। इस तरह की साड़ी बेहद सुंदर लगती हैं। ऐसे में वट सावित्री की पूजा के लिए बनारसी लिनन साड़ी के बेस्ट रहेंगी। इस साड़ी के संग आप वन फोर्थ स्लीव्स वाला प्लेन ब्लाउज कैरी करने। साथ में हाई बन विद गजरा, बोल्ड मेकअप, लांग पेंडेंट नेकलेस मैचिंग इयररिंग्स पहनें। ऐसी साड़ियों का लुक को काफी ग्रेसफुल बनाती हैं। यह साड़ी आपको ऑनलाइन 1500 से 2000 रूपये की कीमत में मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Vat Savitri Saree Look: वट सावित्री पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए इस तरह की साड़ी करें स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/sunasa/sareeka
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों