लड़कियां अक्सर अपने कपडों को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं कि आखिर उनकी बॉडी पर क्या जचेगा। अगर हम अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से ऑउटफिट कैरी करते हैं, तो लुक काफी परफेक्ट नजर आता है। वहीं बहुत कम लड़कियां होती हैं। जिनको विरासत में लंबी हाइट मिली होती है। लंबी लड़कियां आपको भीड़ में एकदम अलग नजर आ जाती हैं। ऐसे में हाइट के हिसाब से कपड़ों का सलेक्शन भी करना जरूरी होता है। ताकि रूप और भी ज्यादा निखर कर आए।
वैसे तो लंबी हाइट वाली लड़कियों पर इंडियन और वेस्टर्न दोनों ऑउटफिट खिलते हैं, लेकिन इंडियन लुक में वो कमाल लगती हैं। ऐसे में यदि आप किसी पार्टी में जाने के लिए एथनिक लुक की तलाश में हैं, तो साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह हर मौके और कैरी की जा सकती हैं। ऐसे में आज आपको अपने लुक के अकॉर्डिंग साड़ी का चयन करना भी होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में 3 ऐसे साड़ी के फैब्रिक दिखाने जा रहे हैं, जो कि लंबी लड़कियों पर खूब खिलेंगे। इनको कैरी करने के बाद उनका लुक बेहद गॉर्जियस नजर आएगा। आइए देखें कुछ साड़ी लुक्स।
नेट साड़ी
नेट साड़ी लंबी लड़कियों के लिए ही बनी होती हैं। देखकर बिल्कुल ऐसा ही लगता है। नेट वाली साड़ी को पहनने के बाद लंबी हाइट वाली लड़कियां एकदम पटोला लगती हैं। स्लिम और टॉल गर्ल्स के लिए यह साड़ियां बेस्ट ऑप्शन हैं। इनके संग आप कोई भी स्लीवलेस ब्लाउज न्यूड मेकअप और सिल्वर ज्वेलरी से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। यह साड़ियां आपको 1000 से लेकर 1500 रुपये की कीमत में मल जाएंगी।
प्लेन साड़ी
यदि आपको सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो प्लेन साड़ी भी एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। लंबी लड़कियों पर प्लेन साड़ियां खूब जंचती हैं। इनके संग आप कोई भी फ्लोरल या हैवी वर्क ब्लाउज चोकर नेकलेस, झुमकी और स्ट्रेट ओपन हेयर के साथ ग्लॉसी मेकअप टच देकर अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसी साड़ियां आप छोटे फंक्शन में कैरी करके जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: अट्रैक्टिव लुक के लिए इस तरह की प्लेन साड़ी करें वियर
साउथ कॉटन साड़ी
गर्मियों में यदि आपको किसी फंक्शन या पूजा में शामिल होना है तो उसके लिए साउथ कॉटन साड़ियां बेस्ट रहती हैं। यह साड़ियां पहनने के बाद लंबी लड़कियों का लुक और भी ज्यादा ग्रेसफुल नजर आने लगता है। इसके संग आप कोई भी पर्ल ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां, हेयर स्टाइल को बन लुक देकर गजरा लगाकर अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। यह आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल टच देगा।
ये भी पढ़ें: Saree Designs: नई-नवेली दुल्हन ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली शिफॉन साड़ी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों