Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

व्हाइट कलर की प्लेन साड़ी और सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए ये टिप्स आएंगी काम

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन को समझना बेहद जरूरी होता है। वहीं व्हाइट कलर को स्टाइल करने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप को भी समझना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2023-07-29, 09:00 IST
tips to style white colour outfits to look stylish in hindi

अप-टू-डेट दिखने के लिए हम अपनी वार्डरोब में कई तरह के बदलाव करते हैं। फैशन ट्रेंड रोजाना बदल रहा है और कुछ नया मार्केट में लेकर आ रहा है। वहीं बदलते दौर में भी व्हाइट कलर का क्रेज कभी खत्म ही नहीं होता है और इसे कई तरह से स्टाइल किया जाता है, लेकिन कई बार हम स्टाइलिंग की जानकारी कम होने के कारण व्हाइट कलर के सूट और साड़ी को सही तरीके से स्टाइल नहीं कर पाते हैं। 

इसी कारण बाद में हमारा लुक खराब नजर आने लगता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले व्हाइट कलर के सूट और साड़ी को स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि आपका लुक दिखे स्टाइलिश और अप-टू-डेट।

प्लेन व्हाइट आउटफिट को स्टाइलिश बनाने के लिए क्या करें?

white colour saree

  • आजकल प्लेन डिजाइन को काफी पसंद किया जाने लगा है। 
  • वहीं व्हाइट कलर के सूट में आप गोल्डन कलर की गोटा-पट्टी लेस को लगवा सकती हैं। 
  • इसके आलावा अगर साड़ी की बात करें तो आप फ्रिल डिजाइन की मदद लेकर पूरी साड़ी को अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं। 
  • व्हाइट कलर के साथ पर्ल्स भी काफी खूबसूरत नजर आते हैं। आप चाहे तो पर्ल बीड्स की मदद लेकर भी अपनी आउटफिट को स्टाइलिश बना सकती हैं।
  • इसी तरह से आप सूट के साथ दुपट्टे को हैवी लुक दे सकती हैं।
  • दुपट्टे के लिए आप चाहे तो मल्टी-कलर के डिजाइन को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : करीना कपूर और काजोल ने किया एक ही जैसी साड़ी को स्टाइल,जानें किसका स्टाइल रहा हिट

व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ ज्वेलरी कैसे चुनें?

white colour suit

  • व्हाइट कलर के साथ ज्यादातर ग्रीन स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों का कलर कॉम्बिनेशन बेस्ट लुक देने में मदद करता है।
  • इसके अलावा आप चाहे तो सिल्वर एंटीक ज्वेलरी को भी अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।
  • लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बिंदी लगाना बिल्कुल भी न भूलें। यह आपके ट्रेडिशनल लुक की शोभा बढ़ाने में मदद करेगी।

  इसे भी पढ़ें : वॉरड्रोब में शामिल करना है व्हाइट कलर तो ऐसे करें स्टाइल

व्हाइट कलर की आउटफिट के साथ किस तरह का मेकअप करें?

himanshi khurana

  • व्हाइट कलर के साथ अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो आंखों के लिए स्मोकी आई मेकअप और न्यूड कलर की लिप शेड को चुन सकती हैं।
  • वहीं अगर आप फ्रेश लुक वाला मिनिमल मेकअप करना पसंद करती हैं तो लिक्विड हाइलाइटर और चीक टिंट की मदद लेकर ड्युई मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
  • व्हाइट कलर के साथ आप चाहे तो लिप्स के लिए बोल्ड लिपशेड को भी चुन सकती हैं।

 

 

अगर आपको व्हाइट कलर की प्लेन साड़ी और सूट को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।