लूज फिटिंग वाली जींस के संग पहनें ऐसी 3 कुर्तियां, दोस्तों के बीच दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

यदि आप भी लूज फिटिंग वाली जींस के संग टॉप पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो आज हम आपको कुछ कुर्ती के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप लूज फिटिंग जींस के संग पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
stylish kurti looks

यंग गर्ल्स को अक्सर आपने देखा होगा कि वो अपने लुक्स को अपडेट करने के लिए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। ताकि लुक फैशनेबल और क्लासी नजर आ सके। वहीं कुर्तियां और जींस हमेशा से गर्ल्स की पहली पसंद रहती हैं। इनमें लुक स्टाइलिश दिखने के साथ काफी कॉम्फर्टेबल भी रहता है। अधिकतर लड़कियां जींस के संग टॉप और कुर्ती के संग लैगिंग्स वियर करना पसंद करती हैं। ऐसे में यदि आप भी इस लुक को कैरी करते हुए बोर हो चुकी हैं और अपने लुक में फैशन का तड़का लगाना चाहती हैं, तो आज हम आपको जींस और कुर्ती का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं। जिसको कैरी करने के बाद आपका लुक बेहद अट्रैक्टिव नजर आएगा।

दरअसल, आज हम आपको इस आर्टिकल में लूज फिटिंग वाली जींस के संग किस तरह की कुर्तियां कैरी करनी चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं। यह ऑउटफिट फ्रेंड्स ग्रुप में आपको स्मार्ट लुक देगा। लू फिटिंग जींस और कुर्ती के इन पेयर को आप ऑफिस से लेकर मीटिंग और आउटिंग हर जगह पहनकर जा सकती हैं।

लूज फिटिंग के संग पहनें ये 3 कुर्तियां

यदि आपके पास भी लूज फिटिंग वाली कुर्तियां हैं, तो आप उनके संग यह तीन तरह की कुर्तियां पहन सकती हैं। यह आपको बेहतरीन लुक देंगी।

हाई स्लिट कुर्ती

यदि आपको अपना लुक स्टाइलिश बनाना है, तो आप उसके संग ऐसी हाई स्लिट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह कुर्ती आपको बेहद स्मार्ट लुक देगी। इसको पहनकर आपका लुक गर्ल्स गैंग में एकदम मॉडर्न नजर आएगा। यह आपकी लूज फिटिंग वाली लाइट कलर की जींस के संग परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करेगी। ऐसी कुर्तियां अधिकतर शिफॉन फैब्रिक में मिलती हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनी चॉइस के हिसाब से प्लेन या फिर प्रिंटेड में खरीद सकती हैं। यह आपको आसानी से ऑनलाइन 400 से 700 रुपये में मिल जाएंगी।

high slit kurti

स्ट्रेट नूडल स्ट्रैप कुर्ती

ऑफिस या ऑफिशियल मीटिंग में कैरी करने के लिए स्ट्रेट कुर्ती बेस्ट रहती हैं। ऐसे में आप अपना लुक थोड़ा और क्लासी बनाने के लिए स्ट्रेट विद नूडल स्ट्रैप कुर्ती को लूज फिटिंग वाली जींस के संग कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप काफी ग्रेसफुल नजर आएंगी। इसके संग आप ऑक्सीडाइज झुमकी, बन हेयर स्टाइल और शूज पहनकर अपना लुक ब्यूटीफुल बना सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां आपको प्रिंटेड, चिकनकारी, सितारों, थ्रेड वर्क कई तरह के डिजाइंस में मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: जींस के साथ कुर्ती डिजाइन को लेकर हैं आप कंफ्यूज, तो इन टिप्‍स को करें ट्राई

noodl strep kurti

शार्ट आलिया कट कुर्ती

लूज जींस के संग पहनने के लिए शार्ट आलिया कट कुर्ती भी बेस्ट ऑप्शन है। ऐसी कुर्तियां काफी खूबसूरत लगती हैं। इनको आप आसानी से कैरी करके ऑफिस, मीटिंग या फिर ऑउटफिट के लिए भी जा सकती हैं। यह आपको स्मार्ट लुक देने के साथ कंफर्टेबल फील भी कराती हैं। इनमें आपको कई तरह के पैटर्न मिल जाते हैं। जिनको आप अपनी बॉडी टाइप के साथ से खरीद सकती हैं। यह आपको 300 से 600 रुपये की कीमत में आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Kurti Designs: जींस में न्यू लुक पाने के लिए स्टाइल करें ये फुल स्लीव्स वाली कुर्ती, देखें डिजाइंस

short kurti

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP