herzindagi
short straight kurti style with denim

ट्रेंड में है शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती, डेनिम के साथ ऐसे करें वियर

शॉर्ट कुर्ती कम्फर्टेबल होती हैं इसलिए हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप स्टाइल टिप्स का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2024-02-16, 16:30 IST

Short Kurti Tips: शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इसलिए अक्सर लड़कियां इसे वियर करना पसंद करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि वो ऑफिस भी इसे ही वियर करती हैं, ताकि वो इसे वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक लुक के लिए वियर कर सके। कई सारी लड़कियां होती हैं जो इसमें अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करती हैं, ताकि लुक को और ज्यादा अच्छे तरीके से क्रिएट कर सके। आप भी चाहे तो इस तरह की कुर्ती को डेनिम के साथ वियर कर सकती हैं, लेकिन इसमें कुछ नई चीज को एड करें ताकि आपका लुक अच्छा नजर आए

प्लेन शॉर्ट कुर्ती (Plain Short Kurti)

Plain short Kurti

अगर आप डेनिम के साथ प्लेन शॉर्ट कुर्ती को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। इससे कुर्ती का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेंगा। इसे वियर करने के बाद आपको एथनिक टच मिलेगा। इसके लिए आप लॉन्ग चेन नेकलेस, हैवी झुमका इयररिंग और साथ में रिंग को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप बालों को ओपन छोड़ सकती हैं। मेकअप में भी आंखों पर खास ध्यान दें।

कॉटन प्रिंट शॉर्ट कुर्ती (Cotton Print Short Kurti)

Cotton print kurti

शॉर्ट कुर्ती में आपको प्रिंटेड पैटर्न भी मिल जाएगा। जिसे आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकते हैं। इस कुर्ती लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए इसके साथ आप गोल्डन कलर इयररिंग और हाथ में रिंग को वियर करें। हेयर स्टाइल के लिए आप कर्ल कर सकती हैं, ताकि आप और ज्यादा खूबसूरत दिख सके। इस तरह की कुर्ती को आप मार्केट से 110 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं। (बांधनी प्रिंट साड़ी)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Blazer Dress: पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो वियर करें ब्लेजर ड्रेस

बॉक्स प्रिंट कुर्ती (Box Print Short kurti)

Box print kurti

अगर आपको प्रिंटेड कुर्ती पहनना पसंद है तो इसे भी आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप हूप्स इयररिंग्स और हाई पोनीटेल बनाएं। मेकअप में आंखों को हाई लाइट करें और इस लुक को ऑफिस के हिसाब से रेडी करें। इस तरीके कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी। (सेलिब्रिटी स्टाइल लुक)

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

इस तरीके से आप शॉर्ट कुर्ती को डेनिम के साथ वियर कर सकती है। इसके साथ आप कई सारी एक्सेसरीज को भी एड कर सकती हैं जिससे आपका लुक खूबसूरत दिख सके। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।