अगर हम अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से ऑउटफिट कैरी करते हैं, तो हमारा लुक परफेक्ट नजर आता है। ऐसे में किसी भी ऑउटफिट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, लेकिन यह एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है और अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आखिर अपनी कद-काठी के हिसाब से कैसी ड्रेस का चयन किया जाए। इस तरह की समस्या सबसे ज्यादा इंडियन ऑउटफिट के साथ आती है। एथनिक लुक को बड़े ही ठीक ढंग से स्टाइल करना पड़ता है। तब जाकर लुक स्टाइलिश नजर आता है। अगर आप भी अपने बॉडी फिट के हिसाब से कपड़ों का सलेक्शन करने में कन्फ्यूज रहती हैं तो आज हम आपको कुछ कुर्ती डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जो कि स्लिम गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। इन कुर्तियों को पहनने के बाद पतली लड़कियां स्मार्ट नजर आएंगी। आइए देखें कुछ ट्रेंडी लुक्स।
स्लिम गर्ल्स के लिए कुर्ती डिजाइन्स
अंगरखा कुर्ती डिजाइन
स्लिम-ट्रिम गर्ल्स के ऊपर ऐसी अंगरखा कुर्तियों की फिटिंग काफी अच्छी आती है। ऐसी कुर्तियां उनके लुक को और भी ज्यादा गॉर्जियस लुक देती हैं। इनको आप किसी छोटे फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्तियां परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट सेट करती नजर आती हैं। इनकी डिजाइन चोली की साइड से डबल होती है और साइड में अटैच डोरी डिजाइन भी होता है। ऐसे में आप इस कुर्ती डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।
काफ्तान स्टाइल कुर्ती
वैसे तो काफ्तान कुर्ती को कोई भी पहन सकता हैं, लेकिन स्लिम गर्ल्स पर यह परफेक्ट लुक देती हैं। इन कुर्तियों की फिटिंग फेयरी लुक वाली होती है। जिसको दोनों साइड कपड़ा लगा होता है और इनकी फिटिंग कैरी करने के बाद थोड़ी लूज आती है। इनको आप प्लाजो और लैगिंग दोनों एक संग पहन सकती हैं। यह काफी क्लासी लुक देती हैं। ऐसे में आप इन्हें छोटे से बड़े हर तरह के फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें-Bandhani Short Kurti Designs: दिखेंगी खूबसूरत जब स्टाइल करें बांधनी शॉर्ट कुर्ती, देखें डिजाइंस
नायरा कट कुर्ती
स्लिम गर्ल्स के लिए नायरा कट कुर्ती भी बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह की कुर्तियों में साइड से थोड़ा डीप कट होता है। इस में आप के नीचे जींस कैरी करें। यंग गर्ल्स ऐसी कुर्तियां ज्यादा पसंद करती हैं। यह उनके लुक को ग्लैमरस टच देती हैं। ऐसे में स्लिम गर्ल्स इस तरह की कुर्तियों को एक बार जरूर ट्राई करें। यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन कई तरह के प्रिंट में मिल जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Kurti Designs: आउटिंग के दौरान चाहती हैं सिंपल और सोबर लुक तो, ये कुर्ती करें स्टाइल, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों