Interesting Facts: कितने प्रकार की होती हैं बंधेज साड़ी, डिजाइन देखें और स्टाइल करने के टिप्‍स जानें

बांधनी साड़ी पहनने की अगर आप भी शौकीन हैं, तो आपको भी एक बार यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि हम आपको इसमें बांधनी साड़ी के अलग-अलग प्रकारों और उनकी खासियत के बारे में बता रहे हैं। 

bandhej saree designs and styling tipspic

फैशन इंडस्ट्री में साड़ी में हर रोज कोई नया प्रयोग देखने को मिलता है, मगर कुछ पारंपरिक साड़ी डिजाइंस हैं, जिन्‍हें आज भी महिलाओं के मध्य काफी पसंद किया जाता है। इनमें से एक है बांधनी साड़ी। राजस्‍थान और गुजराती की अनूठी शिल्पकला का खूबसूरत उदाहरण पेश करने वाली इन साड़ियों में आपको एक नहीं कई पैटर्न देखने को मिलेंगे। बांधनी साड़ी के कई प्रकार होते हैं, उनमें से जो सबसे लोकप्रिय हैं, उनके बारे में हम आपको आज इस लेख में बताएंगे।

1. गाजी बांधनी साड़ी

गाजी बांधनी साड़ियां सभी बांधनी साड़ियों में सबसे उच्च गुणवत्ता वाले रेशमी कपड़े से बनाई जाती हैं। यह कपड़ा मोटे, चमकदार और चिकना होता है। इन साड़ियों पर आपको आरी जरदोजी का काम मिल जाएगा और इनका बॉर्डर भी बहुत खूबसूरत जरी वर्क वाला होता है, जिस पर पहले के जमाने में सोने और चांदी के तार से एंब्रॉयडरी की जाती थी। अब भी आपको यह काम मिल जाएगा मगर इस तरह बांधनी साड़ी बहुत महंगी आती है।

2. बांधनी सिल्क साड़ी

सिल्क फैब्रिक में भी बांधनी सिल्क साड़ियां आती है। इन साड़ियों में आपको चमकीला वर्क मिल जाएगा। इसमें रंग भी भड़कीले आते हैं। आपको लाल, शाही नीला, पन्‍ने के रंग जैसा हरा और पीला कलर मिल जाएगा। अब तो ऐसी साड़ियों में आपको कलात्मकता का संगम भी देखने को मिल जाएगा। इन्हें आप किसी भी बड़े तीज त्‍चोहार पर पहन सकती हैं।

3. शुद्ध बांधनी कॉटन साड़ी

शुद्ध कॉटन फैब्रिक में भी आपको बांधनी साड़ियां मिल जाएंगी। इनमें न केवल प्राकृतिक कॉटन कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इनमें इस्‍तेमाल रंग भी नेचुरल होते हैं। उन्हें धागों से बांध कर कलर किया जाता है, यह एक जटिल और प्राचीन बांधनी तकनीक है। इससे सुंदर-सुंदर पैटर्न साड़ी पर प्रिंट की तरह बिखर जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Block Print Art: आम प्रिंट्स से कैसे अलग होती है 'अजरक ब्लॉक प्रिंटिंग', जानें रोचक तथ्‍य

gujarati gharchola saree designs

4. बांधनी जॉर्जेट साड़ी

बांधनी साड़ियां आपको जॉर्जेट फैब्रिक में भी मिल जाएंगी। यह वजनदार होती हैं और इन पर भी सूती साड़ियों की रह पुरानी बांधनी तकनीक का इस्तेमाल कर पैटर्न बनाए जाते हैं। आपको इन पर मोतियों, सीपों और अन्य चीजों की एंब्रॉयडरी देखने को भी मिल सकती है और बॉर्डर पर जरी का काम भी दिख सकता है।

5. घरचोला बांधनी साड़ी

घरचोला गुजराती दुल्हनों द्वारा पहनी जाने वाली एक पारंपरिक बांधनी साड़ी है। कुछ वक्त पहले आपने कई बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस को इस तरह के साड़ी लुक में देखा होगा। यह अपने विस्तृत पैटर्न के लिए जानी जाती है, जिसमें चौकोर और हीरे के आकार के डिज़ाइन होते हैं। इन साड़ियों में अक्सर हरे और मैरून रंग के शेड्स देखे जाते हैं। अब इसमें लाल, पीला और गुलाबी रंग भी देखने को मिल रहा है। घरचोला बांधनी साड़ियों को किसी भी शुभ अवसर पर पहना जा सकता है। इस साड़ी को दुल्हन के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

6. लहरिया बांधनी साड़ी

लहरिया बांधनी साड़ियां आपको जोधपुर और जयपुर में खूब देखने को मिल जाएंगी। खासतौर पर आप जयपुर के बापू बाजार से इन साड़ियों को खरीद सकते हैं। उदयपुर की मार्केट में भी आपको इसमें बहुत सारे प्रकार की बांधनी साड़ियां मिल जाएंगी। इस साड़ी में पानी की लहरों जैसी तिरछी, टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं होती हैं और यही डिजाइन इस साड़ी को एक अनूठा रूप देती है।

इसे जरूर पढ़ें-Interesting Facts : बिहार का सदियों पुराना "छापा वर्क" मोह लेगा आपका मन, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्‍य

drape gharchola saree gujarati style in  minutes

7. शिकारी बांधनी साड़ी

शिकारी बांधनी साड़ियों का नाम शिकारी पैटर्न से लिया गया है, जो शिकारियों, जानवरों और पेड़ों की शाखाओं और जानवरों के पैरों के निशान आदि जटिल डिजाइंस आपको साड़ी पर देखने को मिल जाएंगे। ये बांधनी साड़ियां आमतौर पर चमकीले और भड़कीले रंगों में आती है।

8. चंद्रखानी बांधनी साड़ी

चंद्रखानी बांधनी साड़ियों में चांद जैसे पैटर्न होते हैं, जो अर्धचंद्रामा मिलते जुलते हैं। अर्धचंद्रामा पैटर्न सुंदरता और शालीनता का प्रतीक माना गया है। ये साड़ियां आमतौर पर पीले, नीले और हरे रंग में आती हैं और बहुत ही आकर्षक लगती हैं।

9. एकदाली बांधनी साड़ी

एकदाली साड़ी का मतलब है "एकल बिंदु"। एकदाली बांधनी साड़ियों में बीच में एक बड़ा बिंदु होता है, जिसके चारों ओर छोटे बिंदु होते हैं, जो रंगोली साड़ी पैटर्न बनाते हैं। यह साड़ी सिंपल मगर बहुत अच्छा लुक देती है।

10. पनेतर बांधनी साड़ी

पनेतर बांधनी साड़ियां गुजरात में पारंपरिक दुल्हन की साड़ी के तौर पर जानी जाती है। पनेतर साड़ियां सफ़ेद और लाल रंग की होती हैं और इसका पल्लू और बॉर्डर सबसे खूबसूरत होता है। इन साडि़यों में आपको डॉट्स, स्क्वायर और रेखाएं देखने को मिल जाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP