WhatsApp पर आया गुमशुदा स्कैम! एक गलती खाली कर सकती है पूरा बैंक अकाउंट, जान लीजिए बचने के उपाय

Whatsapp Missing Scam: आज के समय में व्हाट्सऐप एक जरूरत बन चुका है। हर तरह के लोग व्हाट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल से लेकर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए व्हाट्सऐप का ही इस्तेमाल करते हैं। चैटिंग के लिए भी व्हाट्सऐप सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक माना जाता है। इन दिनों व्हाट्सऐप साइबर अपराध का एक नया अड्डा बन चुका है। मार्केट में एक और नया स्कैम आ चुका है। ठगी के नए तरीके के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
व्हाट्सऐप पर चल रहे ठगी के इस नए तरीके को मिसिंग पर्सन स्कैम या गुमशुदा स्कैम का नाम दिया गया है। दुनियाभर में व्हाट्सऐप पर लोगों को अनजान नंबर से तस्वीर भेजी जा रही है। तस्वीर पर क्लिक करते ही फोन हैक और बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। भारत में भी गुमशुदा स्कैम के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। आइए जानें, गुमशुदा स्कैम क्या है? गुमशुदा स्कैम से खुद को कैसे बचाएं?
यह भी देखें- अब WhatsApp पर भेजी गई फोटो बिना आपकी इजाजत कोई नहीं कर पाएगा Save, चाहिए होगी आपकी परमिशन
मिसिंग पर्सन स्कैम क्या है?
WhatsApp पर इन दिनों लोगों को अनजान नंबरों से किसी की गुमशुदगी की तस्वीर भेजी जाती है। तस्वीर के साथ एक मैसेज होता है, जिसमें Missing या गुमशुदा लिखा होता है। जैसे ही यूजर उस तस्वीर को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता है। कुछ ही देर में फोन को हैक करके बैंक अकाउंट भी खाली कर दिया जाता है। फ्रॉड के इस नए तरीके को ‘व्हाट्सऐप इमेज स्कैम’ या ‘मैलिशियस लिंक स्कैम’ का नाम दिया गया है। अगर आपको भी व्हाट्सऐप के जरिए कोई अनजान फोटो या अनजान नंबर से मैसेज आता है, तो किसी भी चीज पर क्लिक करने से बचें।
व्हाट्सऐप स्कैम से कैसे बचें?
- व्हाट्सऐप पर शुरू हुए, इस स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर और कंटेंट से दूर रहें। किसी भी चीज पर क्लिक ना करें।
- फोटो, लिंक या किसी भी अजीब मैसेज पर क्लिक करने से बचें।
- इसके अलावा, व्हाट्सऐप के सेटिंग ऑप्शन में जाकर ऑटो डाउनलोड को बंद कर दें। इससे आप किसी गलत कंटेंट को डाउनलोड करने से बच सकते हैं।
- अगर किसी अनजान नंबर से कोई अजीब मैसेज आए, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करके ब्लॉक कर दें।
- UPI अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन कर लें।
- किसी भी तरह के अनजान QR कोड को स्कैन करने से पहले विचार करें। इससे भी पैसे गायब हो सकते हैं।
यह भी देखें- वॉट्सऐप के पुराने और बोरिंग स्टिकर स्टाइल को कहें बाय-बाय, Meta AI से बनाएं ये कमाल के Sticker
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।