Delhi Metro में टिकट लेने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन...WhatsApp पर ही इस सीक्रेट ट्रिक से मिनटों में मिलेगा टोकन

Delhi Metro WhatsApp Ticket: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को टिकट लेने के लिए काफी लंबी लाइन में लगना पड़ता है। बहुत से लोग मेट्रो में सफर करते हुए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इससे टिकट के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ती, लेकिन जो लोग टिकट लेकर रोजाना सफर करते हैं, उन्हें काफी दिक्कतें होती हैं। इसकी वजह से ऑफिस और कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी टाइम लाइन में ही खड़े रहना पड़ता है।
अब DMRC ने यात्रियों की मुश्किलों को हल करते हुए नई सुविधा शुरू की है। अब आप अपने फोन पर वॉट्सऐप की मदद से ही मिनटों में मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने की यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशन्स और लाइन्स पर मौजूद है। वॉट्सऐप के माध्यम से आपको क्यूआर-आधारित मेट्रो टिकट मिलेगा, जिससे आप आसानी से सफर कर सकते हैं। आइए जानें, वॉट्सऐप पर दिल्ली मेट्रो की टिकट कैसे बुक करें?
यह भी देखें- दिल्ली मेट्रो में नया फर्जीवाड़ा, एंट्री और एग्जिट के समय रहें सतर्क
वॉट्सऐप से मेट्रो टिकट कैसे खरीदें?
- अगर आप लंबी लाइन में लगे बिना ही दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में मोबाइल नंबर 9650855800 को अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव कर लें।
- इस नंबर पर एक मैसेज भेजकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। पहले इस नंबर की चैट विंडो ओपन करें और Hi लिखें।
- अब अपनी पसंद की भाषा चुनें। अब आपको कई ऑप्शन्स मिलेंगे, जिसमें आपको Buy Ticket पर क्लिक करना है।
- इसके बाद, आपको Click Here का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही नया वेबपेज ओपन होगा।
- अगले स्टेप में आपको स्टार्टिंग और डेस्टिनेशन मेट्रो स्टेशन चुनने हैं। जितने टिकट चाहिए, उतने नंबर दर्ज करें।
- लास्ट में Continue के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको पेमेंट के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड या फिर UPI का ऑप्शन चुनना है।
- इसके बाद, आपको चैट में Pay now का ऑप्शन मिलेगा। पेमेंट करते ही मेट्रो टिकट एक क्यूआर कोड फॉर्म में आपके पास आ जाएगी।
कितने बजे से मेट्रो टिकट ऑनलाइन बुक होगी?
एयरपोर्ट लाइन पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक चलती है। रैपिड मेट्रो समेत अन्य सभी लाइन पर यह सेवा सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चलती है। बिजनेस आवर्स के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा बंद कर दी जाती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।