herzindagi
image

UP Board 10th Topper List 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में किसने मारी बाजी? यहां देखें पिछले 5 सालों के टॉपर्स के नाम और उनके मार्क्स की लिस्ट

UP Board 2025 Toppers List: परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट और उनके मार्क्स  जारी कर दिए गए हैं। पिछली बार यानी साल 2024 में प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्ये में टॉप किया था। आइए इसी के साथ पिछले 5 सालों के टॉपर की लिस्ट देख लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-25, 13:21 IST

UP Board 10th Topper List 2025: परीक्षा के बाद अब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार आखिर खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई। छात्र लगातार अपना परिणाम चेक कर रहे हैं।  

रिजल्ट आने के बाद, यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं के टॉपर्स और उनके मार्क्स की लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस साल किसने पूरे राज्य में टॉप कर बाजी मारी है। बता दें, पिछली बार यानी साल 2024 में प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्य में टॉप किया था।

आइए इसी के साथ, इस लेख में हमने यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पिछले 5 सालों में कौन-कौन टॉपर रहें और उन्होंने कितने अंक प्राप्त किए, इसकी एक लिस्ट तैयार की है। तो चलिए बिना देर किए 5 सालों के टॉपर्स की लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं में पिछले 5 सालों के टॉपर लिस्ट (UP Board 10th last 5 years Toppers List)

UP board result list

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025 (UP Board 10th Topper List 2025)

रैंक नाम मार्क्स
1. शुभम वर्मा 489
2. विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे 488
3. शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा, पलक सिंह 487

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2024 (UP Board 10th Topper List 2024)

रैंक टॉपर्स के नाम  प्राप्त अंक (600 में से) प्रतिशत
1 प्राची निगम  591 अंक 98.50
2 दीपिका सोनकर 590 अंक 98.33
3 नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर 588 अंक 98.00

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2023 (UP Board 10th Topper List 2023)

UP Board 10th and 12th result out

रैंक टॉपर्स के नाम प्राप्त अंक (600 में से) प्रतिशत
1 प्रियांशी सोनी 590 अंक 98.33
2 कुशाग्र पांडे 587 अंक 97.83
3 मिश्कत नूर 587 अंक 97.83

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2022 (UP Board 10th Topper List 2022)

साल 2022 में कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67% के साथ पहली रैंक हासिल की थी। इसके साथ ही, दूसरे नंबर पर 2 छात्र आए थे, जिसमें मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा शामिल थी। इन दोनों ने 585 अंक यानी 97.50% के साथ दूसरी रैंक हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें- साल 2026 से दो बार आयोजित होंगे 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम, पैटर्न से लेकर सिलेबस तक जानें पूरी डिटेल्स

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2021 (UP Board 10th Topper List 2021)

UP board 2025 result

साल 2021 के यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बड़ौत के श्री राम एस एम इंटर कॉलेज की छात्रा रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया था। वहीं दूसरे नंबर पर 95.83 प्रतिशत मार्क्स के साथ अभिमन्यु वर्मा ने बाजी मारी थी। इसी साल तीसरे नंबर पर योगेश प्रताप थे, जिन्होंने 572 अंक लाकर 95.33% हासिल किया था।

इसे भी पढ़ें- क्यों अलग-अलग रंग के होते हैं बोर्ड एग्जाम क्वेश्चन पेपर? जानिए इसके पीछे का लॉजिक

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2020 (UP Board 10th Topper List 2020)

साल 2020 में यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर गौतम रघुवंशी को परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक मिले थे। इसी साल दूसरे नंबर पर 97% अंक के साथ शिवम और 96.83% अंक के साथ तीसरे नंबर पर तनुजा विश्वकर्मा ने अपनी जगह बनाई थी।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में इस बार किसने किया टॉप? देखें पिछले 5 सालों की लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।