रेप तो रुकेंगे नहीं, इसलिए इस लड़की ने बना दिया 'Rape-Proof' Underwear

रेप...रेप... और रेप।
सुबह-सुबह न्यूजपेपर खोलते ही दो-तीन खबरें उसमें रेप की पढ़ने के लिए मिल ही जाती हैं। आजकल तो रेप लोगों के लिए इतने मामूली हो गए हैं कि बिल्डिंग में रेप होता है और किसी को मालूम ही नहीं चलता। अगली सुबह इस पर कोई बात करने की भी कोशिश करता है तो जवाब मिलता है कि... ये तो होते ही रहते हैं।
ये तो होते ही रहते हैं। मतलब क्या है भाई... होते हैं तो, क्या होते ही रहेंगे। Take it for granted ले लें क्या?
पहली बात तो रेप होने नहीं चाहिए। क्योंकि ये एक लड़की को पूरे जिंदगी का जख्म देकर जाता है।
दूसरी बात अगर होते हैं तो इस पर खुल कर बात होनी चाहिए और मुज़रिम को सज़ा देने के साथ उसका बहिष्कार करना चाहिए। लेकिन हमारे समाज में होता इसका उल्टा है।
इसी उल्टे को सीधा करने और रेप से सुरक्षा के लिए यूपी की एक लड़की ने 'Rape-Proof' underwear बनाया है जो रेप से लड़कियों की सुरक्षा करेगा।
अब अंडरवियर करेगा रेप से सुरक्षा
ये वाक्य पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि अंडरवियर अब रेप से सुरक्षा करेगा। लेकिन यूपी की इस लड़की के अविष्कार के जरिए ये मुमकिन है। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं को अब अंडरवियर से रोका जाएगा। भारतीय मूल की एक लड़की ने एक खास अंडरवियर बनाया है, जिसे रेप प्रूफ बताया जा रहा है।

इस अंडरवियर में हैं ढेर सारे फीचर्स
- ये अंडरवियर एक सेफ्टी हथियार की तरह है जिसमें ढेर सारे फीचर्स लगे हुए हैं।
- अंडरवियर में ब्लेड प्रूफ कपड़ा और एक स्मार्ट लॉक लगा है। ये स्मार्ट लॉक केवल सिर्फ पासवर्ड से खुलता है। ऐसे में अगर कोई इस अंडरवियर को जबरदस्ती नहीं उतार पाएगा।
- इसमें जीपीएस सिस्टम, कॉलिंग सिस्टम और वीडियो रिकॉर्डर भी लगा है। मतलब कि वीडियो रिकॉर्डर में पूरी घटना भी रिकॉर्ड हो जाएगी।
- इसे बनाने वाली लड़की का दावा है कि ये अपनी तरह का सबसे पहला मॉडल है।
Read More: धारा 375 (2) को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, अब नाबालिग पत्नी से यौन संबंध बनाना होगा रेप
यूपी की है ये लड़की
इस यूपी की एक लड़की ने बनाया है। यह खास किस्म के अंडरवियर को 19 साल की सीनू कुमारी ने बनाया है। सीनू मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद की रहने वाली हैं। ये कहने की जरूरत नहीं कि यूपी सबसे अधिक रेप होने वाले राज्यों में से एक है। सीनू ने इस पैंटी को बनाने के लिए ब्लेड प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस पैंटी में वॉटर प्रूफ कपड़ा भी लगाया गया है जो गीला होने पर खराब भी नहीं होगा।
Read More: 'वो पूरी शाम मेरी स्कर्ट में हाथ डाला हुआ था...'
मेनका गांधी ने की तारीफ
सीनू के इस अविष्कार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने खुद तारीफ की है। फिलहाल वह इस अंडरवियर का पेटेंट कराने की कोशिशों में जुटी हैं। सुनिए खुद सीनू से कि उनके इस खास आविष्कार में क्या-क्या चीजें हैं-
पुलिस को जाएगी कॉल
- इस अंडरवियर में स्मार्ट लॉक लगा है जो पासवर्ड से ही खुलेगा।
- इसमें एक बटन भी लगा है जिसे दबाने से ही 100 नम्बर डायल हो जाएगा और पुलिस को कॉल चली जाएगी और जीपीएस की मदद से पुलिस लोकेशन भी ट्रैक कर लेगी।
इन अंडरवियर को तैयार करने में लगभग 4300 रुपए का खर्च आया है। सीनू के घर वालों ने भी इसे बनाने में उसकी पूरी मदद की है। अब सीनू इसे जल्द से जल्द बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं को लेकर वह कहती हैं कि “हर रोज न्यूज में महिलाओं से छेड़छाड़ और बलात्कार के समाचार मुझे झकझोर कर रख देते हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने में भी डर सा लगा रहता है।” आगे वह कहती हैं कि “अगर इस अंडरवियर में अच्छी गुणवत्ता का सामान लगाया जाएगा, तो यह और भी बेहतर काम करेगी।”
We hope कि ये अंडरवियर बेहतर तो बने लेकिन ये महंगा ना हो। लेकिन ये पैंटी महिलाओं के बहुत ही काम आने वाला है। इस पैंटी के लिए सीनू को thanks बोलना तो बनता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।