Most Expensive Schools of India: आखिर ऐसा क्या है धीरूभाई अंबानी स्कूल में कि नर्सरी की फीस के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने लाख, जानें सब कुछ

Most Expensive Schools of India: भारत के सबसे महंगे स्कूलों में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल की गिनती होती है। लेकिन आखिर ऐसा क्या, जो अंबानी स्कूल में नर्सरी की फीस के लिए भी लाखों चुकाने पड़ते हैं। 
Updated:- 2024-09-09, 11:01 IST
image

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के चर्चे किसने नहीं सुने हैं। देश के सबसे महंगे स्कूल में अंबानी स्कूल की गिनती होती है। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कई बड़े बिजनेसमैन्स और बॉलीवुड सितारों के बच्चे पढ़ते हैं, जिसमें शाहरुख खान के बेटे अबराम, अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या, करीना कपूर के बेटे तैमूर समेत कई शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं इस स्कूल की एक महीने की फीस कितनी है। 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल वर्ल्ड क्लास एजुकेशन ऑफर करता है। इस स्कूल में मुंबई CISE (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन), CAIE (कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन) और आईबी (इंटरनेशनल बैकलॉरिएट) बोर्ड से एफिलेटेड है। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किसी भी बोर्ड का चुनाव कर सकते हैं और उसी के अनुसार फीस तय होती है। आइए, यहां जानते हैं कि अंबानी स्कूल की फीस का स्ट्रक्चर क्या है। 

लाखों में है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल की फीस

  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस बोर्ड और क्लास के मुताबिक है। बच्चे की क्लास जैसे-जैसे बढ़ती जाती है वैसे ही फीस में भी बढ़ोतरी होती जाती है। 
  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की एप्लीकेशन फीस ही 5 हजार रुपए है।  

which star kids go to dhirubhai ambani school

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार धीरूभाई अंबानी स्कूल की एलकेजी से लेकर 7 वीं क्लास तक सालाना फीस 1 लाख 70 हजार रुपए के करीब है। 

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन स्टार्स ने की है स्कूल में एक साथ पढ़ाई

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  8वीं क्लास से लेकर 10वीं क्लास तक, DAIS की सालाना फीस 5.9 लाख रुपए के करीब है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11वीं और 12वीं क्लास की फीस 9.65 लाख रुपए के करीब है। 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में क्या है खास?

  • धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी से लेकर 12वीं क्लास की पढ़ाई होती है। इस स्कूल के क्लासरूम्स में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डिजिटल क्लॉक, डिस्प्ले एंड राइटिंग बोर्ड, लॉकर्स हैं। साथ ही यह स्कूल पूरी तरह से एयर कंडीशन है। 
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल में टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट और आउटडोर स्पोर्ट्स की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अंबानी स्कूल में 2.3 एकड़ का प्ले ग्राउंड है, यहां छोटे बच्चों के लिए अलग से प्ले ग्राउंड भी है। 
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल में आर्ट रूम, योगा रूम, मल्टीमीडिया ऑडिटोरियम, लर्निंग सेंटर जैसी कई सुविधाएं भी हैं।  
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल में मॉर्डन कैफेटेरिया भी बना हुआ है, जहां सिर्फ वेजिटेरियन और हेल्दी फूड मिलता है। 

कई बॉलीवुड सितारे कर चुके हैं अंबानी स्कूल से पढ़ाई 

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से बॉलीवुड के कई सितारों ने पढ़ाई की है।

  • सारा अली खान: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूल से पास होने के बाद सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।  

dhirubhai ambani international school fees structure per month

  • इब्राहिम अली खान: सारा अली खान के छोटे भाई इब्राहिम भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ चुके हैं। स्कूलिंग पूरी करने के बाद इब्राहिम ने ब्रिटेन से पढ़ाई की है। इब्राहिम अली खान ने अभी फिल्मों में डेब्यू नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें- अपने बच्चों को कौन से स्कूल में पढ़ाना पसंद करते हैं सेलेब्रिटीज, जानिए

  • आर्यन खान: शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी अंबानी के स्कूल से पढ़े हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल के बाद आर्यन ने इंग्लैंड के सेवन ओक्स स्कूल और फिर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से पढ़ाई की है। 
  • अनन्या पांडे: चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। फिर अनन्या ने यूएससी में Annenberg School of Communication and Journalism की पढ़ाई की है। 

किन सितारों के बच्चे धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं?

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में शाहरुख खान के छोटे लाडले अबराम खान, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन, ऋतिक रोशन के दोनों बेटे रेहान और रिदान, करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान, करीना कपूर के बेटे तैमूर, शाहिद कपूर की बेटी मिशा और बेटे जैन समेत कई सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं।  

Image Credit: Dhirubhai Ambani Internation School Website and Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।