बरसात के मौसम में भूलकर भी न खाएं तरबूज, पड़ जाएंगे लेने के देने

तरबूज को तो वैसे बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन बरसात में इसका सेवन आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं तरबूज खाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-16, 15:41 IST
image

बारिश का मौसम सुकून तो काफी देता है,लेकिन सेहत के लिहाज से यह थोड़ा सावधानी बरतने वाला होता है। इस मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से खाने पीने की चीजें बहुत जल्दी दूषित हो जाती है। बैक्टीरिया और फंगल के पनपने के लिए यह मौसम बहुत ही आदर्श समय होता है। जरा सी लापरवाही आपको पेट से जुड़ी गंभीर परेशानियां दे सकती है। इस मौसम में फल भी सोच समझकर खाना चाहिए। अगर आप इस मौसम में तरबूज खा लेती हैं, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं बरसात में तरबूज का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए।डाइट एक्सपर्ट रक्षिता मेहरा इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

बरसात के मौसम में तरबूज का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक इसमें कोई दो राय नहीं है कि तरबूज शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, लेकिन मानसून में यह जल्दी खराब हो सकता है और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती हैं,वहीं मौसम में अत्यधिक नमी के कारण इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अगर इसे ठीक से स्टोर न किया जाए और खराब होने के बाद खा लिया जाए, तो इससे पेट में संक्रमण या दस्त हो सकता है।

monsoon and water melon

बरसात में पाचन कमजोर और धीमा हो जाता है। वहीं तरबूज में मौजूद उच्च पानी और फाइबर सामग्री कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट फूलना, दस्त , या पेट दर्द का कारण बनसकती हैं।

आयुर्वेद की मानें तो बरसात में कफ और वात दोष बढ़ जाता है, वहीं तरबूज की तासीर ठंडी होती है और इसमें पानी भी अथिक होता है। जो इन दोषों को और बढ़ा सकता है। इससे शरीर में पानी जमा होने जैसी समस्याएं हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको सोते समय झटके लगते हैं? एक्‍सपर्ट का यह 1 उपाय करेगा कमाल

बरसात में और कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

Kya baarish mein tarbooj khana surakshit hai

  • पपीता
  • खरबूज
  • स्ट्रॉबेरी
  • अनानास
  • अंगूर

यह भी पढ़ें-डायबिटीज पेशेंट्स मानसून में नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल में रहेगी शुगर और शरीर में बनी रहेगी ताकत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP