बच्चों के लिए सुपरफूड है काली किशमिश

मां को सबसे ज्यादा चिंता अपने बढ़ते बच्चे के सही विकास की होती है। इसलिए वह ऐसे फूड्स की तलाश में रहती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ सही से हो। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए खास न्यूट्रिशन की तलाश कर रही हैं, तो उन्हें काली किशमिश खिलाएं।
काली किशमिश स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है। यह बच्चों के लिए सुपरफूड मानी जाती है। इसमें विटामिन-के, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, सोडियम, जिंक आदि जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये सभी बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
इसे बच्चों को खिलाने से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है, हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और वह पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इसके अलावा, रोजाना काली किशमिश खाने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है और वह हेल्दी रहते हैं। बच्चों को काली किशमिश खिलाने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे खिलाना चाहिए? इसके बारे में हमें मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर रमिता कौर बता रही हैं।
बच्चों के लिए काली किशमिश सुपरफूड क्यों है?

कब्ज का इलाज
छोटे बच्चों को कब्ज की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में काली किशमिश मददगार होती है, क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होती है जो बच्चों को मल त्याग करने में मदद करता है। साथ ही, अद्भुत प्रीबायोटिक होने के कारण काली किशमिश आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती है।
इसके अलावा, इसका एल्कलाइन नेचर एसिड को कम करता है, जिससे बच्चों को एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें: काली किशमिश के फायदों को जानने के बाद आप भी खाना शरू कर देंगी
बच्चों की अच्छी ग्रोथ
पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण काली किशमिश बच्चों की अच्छी ग्रोथ में मदद करती है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से होता है।
खून की कमी होती है दूर
बहुत से बच्चों के शरीर में खून की कमी रहती है। ऐसे में बच्चों को रोजाना काली किशमिश खिलाने से फायदा हो सकता है। इसमें आयरन और विटामिन-बी प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए यह एनीमिया का इलाज करता है।
बढ़ता है वजन
अगर आपके बच्चे का वजन कम है, तो उन्हें काली किशमिश खिलाएं। इसमें कैलोरी, ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह वजन बढ़ाने में मदद करती है।
बच्चों को कैसे खिलाएं काली किशमिश?

- 6-8 महीने के बच्चों को रात-भर भीगी और अच्छी तरह मसली हुई किशमिश खाने के लिए दें।
- 8 महीने से ऊपर के बच्चों को रात-भर भीगी और बारीक कटी हुई किशमिश खिलाएं।
कब्ज के लिए किशमिश का पानी
6-12 महीने बच्चों के लिए-
- किशमिश को रात-भर भिगोकर रखें।
- अगली सुबह इसे बारीक पीस लें।
- इसका पानी छानकर पिएं।
1 वर्ष से ऊपर बच्चों के लिए-
- किशमिश को रात-भर भिगो दें।
- अगली सुबह इस भीगी हुई किशमिश का पानी बच्चों को पीने के लिए दें।
इसे जरूर पढ़ें:काली किशमिश हेल्थ के लिए क्यों है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
काली किशमिश की कितनी मात्रा होनी चाहिए?

- 1 वर्ष से कम: 3-4 काली किशमिश
- 1 वर्ष से ऊपर: 5-6 काली किशमिश
अगर आप भी अपने बच्चों को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो रोजाना किशमिश खाने के लिए दें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।