herzindagi
Who should avoid amla juice

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस

आंवला सेहत के लिए तो वैसे बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन्हें आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-09-06, 16:40 IST

आंवला के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे। यह बालों की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। यह विटामिन सी का बढ़िया स्रोत माना जाता है। इससे इम्यूनिटी को भी दुरुस्त करने में मदद मिलती है, हालांकि इतने फायदे होने के बावजूद कुछ लोगों को आंवले का जूस पीने से नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को आंवले का जूस सेवन नहीं करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर शाकिर रहमान जानकारी दे रहे हैं।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आंवले का जूस

indian gooseberry

  • अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कत है तो आपको आंवले का जूस नहीं पीना चाहिए। आंवला एक उच्च फाइबर युक्त फल है और इसकी एसिडिक नेचर के कारण यह कुछ लोगों के पाचन तंत्र को उत्तेजित कर सकता है. जिसके कारण एसिड रिफ्लक्स या पेट में जलन की समस्याएं हो सकती है।
  • किडनी के मरीजों को भी आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा होती है और अधिक पोटेशियम किडनी की स्थिति को प्रभावित कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन सी किडनी स्टोन को जन्म दे सकता है।
  • उच्च एसिडिटी की समस्या जिन लोगों को होती है उन्हें आंवले के जूस से बचना चाहिए, क्योंकि इसका एसिडिक गुण समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।
  • अगर आपकी हाल फिलहाल सर्जरी हुई है या आप सर्जरी करने वाले हैं तो भी आपको आंवले का जूस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसको पीने से ब्लीडिंग होने का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करता है मखाना, ये रोग भी होते हैं दूर

default amla juice splash with amla fruit

गर्भवती महिलाओं को भी आंवले के जूस को पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी उच्च विटामिन सी सामग्री गर्भावस्था के दौरान जोखिम उत्पन्न कर सकती है। विटामिन सी फोलिक एसिड के अवशोषण को प्रभावित करता है।

थायराइड के मरीजों को भी आंवले का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योंकि अवल में आयोडीन होता है जो थायराइड की समस्या को प्रभावित कर सकता है

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-Foods That Fight Fatigue: दिवाली की सफाई करने के बाद नहीं लगेगी थकान, बस खाएं ये फू्ड्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।