ड्राईफ्रूट को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसके फायदे ही इतने जबरदस्त होते हैं, खासकर के अखरोट। यह जितना बनावट में अनोखा दिखता है, उससे कहीं ज्यादा इसके फायदे हैं। वैसे तो यह ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह शरीर के दो अंगो के लिए अखरोट वास्तव में बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि वह दो अंग कौन से हैं, जिनके लिए अखरोट किसी वरदान से काम नहीं है। डॉक्टर प्रियंका सहरावत से जानते हैं इस बारे में।
शरीर के इन 2 अंगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है अखरोट
अखरोट की बनावट एकदम दिमाग के जैसी होती है। इस वजह सेअखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। न्यूरॉन्स के बीच बेहतर कनेक्शन बनाता है और याददाश्त मजबूत करता है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
अखरोट में ट्रिप्टोफैन होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन यानी मूड बूस्टर हार्मोन बनाने में मदद करता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी में राहत मिल सकती है।
दिल के लिए अखरोट के फायदे
- अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे हेल्दी फैट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को काम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
- इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हार्ट अटैक का रिस्क काम करता है।
- इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो धमनियों को नुकसान होने से बचाता है।
- इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो दिल की धमनियों में सूजन को काम करती है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाती है।
- रोजाना एक या दो अखरोट खाना काफी होता है। आप इसे भिगोकर खाती हैं, तो ज्यादा फायदा होता है।
यह भी पढ़ें-थायराइड कैंसर कब और क्यों होता है? जानिए शुरुआती लक्षण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों