herzindagi
image

करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें

करवा चौथ का व्रत रखने से पहले महिलाएं सरगी खाती हैं, आइए जानते हैं इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं,जिससे आपकी सेहत बनी रहे।
Editorial
Updated:- 2024-10-18, 23:10 IST

20 ऑक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार है। यह त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। व्रत रखन से पहले सरगी खाई जाती है। आइए जानते हैं महिलाओं को सरगी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ताकी सेहत पर कोई असर न पड़े।हेल्थ एक्सपर्ट गौरी आनंद से जानते हैं।

सरगी में क्या न खाएं?

karwa-chauth-ki-sargi-mein-kya-rakhte-hain-1728883210981

सरगी में आप भूलकर भी तली हुई चीजें जैसे पराठे, कचौरी, सोमेसे वगैराह  न खाएं, इनमें तेल की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, इससे आपका डाइजेशन स्लो हो सकता है, इसके कारण आपको सुस्ती,थकान और गैस की दिक्कत हो सकती है।

आपको मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए, तीखेपन की वजह से आपको सीने में जलन, बेचैनी, पेट में जलन, एसिडिटी, खट्टे डकार आ सकते हैं। आपका पेट भी खराब हो सकता है।

बहुत सारी महिलाएं सरगी में चाय या कॉफी पी लेती हैं लेकिन ऐसा करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है, ये डायूरेटिक के तरह काम करते हैं ,इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके कारण आपको कमजोरी,चक्कर और सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है।

बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी बचना चाहिए, इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और आपको थकान महसूस हो सकती है। मीठा खाने से प्यास भी ज्यादा लगती है, अगर आपका ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान प्रोसेस्ड फूड या पैक्ड फूड भी खाने से बचना चाहिए इनमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, एडेड शुगर और सोडियम की मात्रा होती है,जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-दिल के लिए बेहद खास हैं खाने पीने की ये चीजें

यह विडियो भी देखें

सरगी में क्या खाएं

KHEER

  • व्रत रखने से पहले ड्रायफ्रूट्स जरूर खाएं, इनमें हेल्दी फैट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है,इसको खाने से आपको भूख भी नहीं लगती है और आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।
  • आप सरगी में आप फल और फलों के जूस ले सकते हैं। इनमें जरूरी विटामिन मिनरल्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट करते हैं। इससे आपका पाचन भी बेहतर रहता है। यह आपको दिनभर फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं।
  • डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध या दही, पनीर  का सेवन करें, इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा देता है। आप सरगी में रोटी सब्जी भी खा सकती हैं। सब्जी खाने से आपको फाइबर मिल जाते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, आप नारियल पानी भी पी सकती हैं, इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बना रहता है।


यह भी पढ़ें-करवा चौथ पर आएगा कुदरती निखार, पिएं यह लाल जूस


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।