Fri Sep 25, 2026 | Updated 02:40 PM IST

दिल के लिए बेहद खास हैं खाने पीने की ये चीजें

बीते कुछ सालों में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में तेजी आई है। ऐसे में आप इन सुपरफूड्स को खाकर दिल को सुरक्षित रख सकते हैं।
Updated:- 2024-10-18, 17:31 IST
image

दिल की सेहत बेहद जरूरी है, इसे किसी भी हाल में नजरअंदाज करना मतलब दिल की बीमारियों को बढ़ाना। पिछले कुछ सालों में दिल के दौरे से कई सारे मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं। जैसे कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप ,ये सभी साइलेंट किलर होते हैं। ये आमतौर पर बिना किसी लक्षण के होते हैं और धीरे-धीरे हृदय रोग का खतरा बढ़ाते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल में रखने के लिए सबसे जरूरी है सही खान पान। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जिससे दिल की सेहत को लंबे वक्त तक बनाए रखा जा सकता है।

दिल के लिए बेहद खास हैं खाने पीने की ये चीजें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

  • आंवला विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है। यह एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है,जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल की सेहत को बनाए रखता है।
  • मोरिंगा भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके अलावा इसमें क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड शामिल होते हैं। ये सभी कंपोनेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करते हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं जो हार्ट डिजीज का कारण बनते हैं।
  • अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह सूजन को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद करता है।
  • हल्दी का सेवन करने से भी दिल को फायदा होता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाए जाते हैं जो सूजन को कम करता है। इससे रक्त प्रवाह में सुधार होता है और हृदय की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

यह भी पढ़ें-हार्ट हेल्थ के साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है यह अचार

METHI FOR HEART HEALTH

  • अखरोट में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत होता है। यह एलडीएल के स्तर को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  • घी में भी हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिल को फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा नारियल में मौजूद मीडियन चेन ट्राइग्लिसराइड्स हृदय के लिए अच्छे होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।
  • ब्लैक राइस में एंटीऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है यह भी हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसके अलावा आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं,यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
  • मेथी के बीज भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक आने पर सीने के अलावा शरीर के इन अंगों में भी होता है दर्द

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।