पीरियड्स में घी वाला पानी पीने से क्या होता है?

पीरियड में आप भी दर्द और एंठन से परेशान हो जाती हैं, तो घी वाला पानी आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।
Updated:- 2025-02-03, 15:47 IST
image

महिलाओं के लिए पीरियड्स के चार -पांच दिन काफी दर्दनाक होते हैं। इस दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से सबसे ज्यादा पेट में दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। दर्द से निपटने के लिए अक्सर महिलाएं पेनकिलर का सेवन करती हैं, लेकिन हमेशा यह विकल्प अच्छा नहीं होता है। इसके बजाय आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे कंट्रोल में ला सकती हैं। जैसे घी वाला पानी पीने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान घी वाला पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काम्या ने जानकारी दी है।

पीरियड्स में घी वाला पानी पीने से क्या होता है?

ghee water IN PERIODS

घी वाला पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। घी, हमारी पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इससे ब्लोटिंग में राहत मिलती है। वहीं पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो कि घी वाला पानी हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

घी वाला पानी पीने से पेट की मांसेशियों को आराम मिलता है, जिससे ऐंठन और दर्द में फायदा होता है। वहीं जब हार्मोन संतुलित होता है, तो दर्द में कमी आती है।

घी वाला पानी पीने से रक्त का प्रवाह सही होता है। इससे रक्त के थक्कों की कमी आती है,जो अक्सर भारी रक्तस्राव के दौरान होती है।

इसके अलावा इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, क्योंकि घी नेचुरल वसा का एक अच्छा स्रोत है,जो शरीर में तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है। इससे पीरियड्स के दौरान थकान और सुस्ती नहीं महसूस होती है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, जच्चा-बच्चा दोनों होंगे हेल्दी

कैसे बनाएं घी वाला पानी?

WHY SHOULD WE TAKE GHEE WATER IN PERIODS

  • एक गिलास गर्म पानी लें।
  • इसमें एक चम्मच घी डालें।
  • अच्छे से मिला लें और गर्मा गर्म पिएं।

यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स और हैवी फ्लो से हैं परेशान, इन 6 तरीकों से पाएं राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।