मां बनना महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पड़ाव होता है, लेकिन इसके साथ आती है नई जिम्मेदारी और शारीरिक बदलाव, जिसको लेकर हर महिला चिंतित होती होती है। प्रसव के बाद का वक्त, सिर्फ बच्चे की देखभाल के बारे में नहीं है, बल्कि खुद की सेहत और रिकवरी को भी प्राथमिकता देने का होता है। ऐसे में सही पोषक तत्व महिलाओं की इस जर्नी में मदद कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के बताए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिसे हर नई मां को डाइट में शामिल करना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
View this post on Instagram
मूंग दाल और सहजन- एक्सपर्ट बताती है मूंग दाल और सहजन का संयोजन प्रसव के बाद रिकवरी में मदद कर सकता है। इससे लैक्टेशन में भी मदद मिलती है। मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है, जबकि सहजन में कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह संयोजन शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
प्रसव के बाद पपीता को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन और ऊर्जा के लिए अच्छा है।
महिलाओं को भिगोए हुए मेथी के बीज भी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालेगा यह डिटॉक्स जूस, रोजाना करें डाइट में शामिल
यह विडियो भी देखें
अजवाइन, जीरा और सौंफ का पानी भी रूटीन में शामिल करना चाहिए। यह ड्रिंक पाचन को सुधारता है और गैस्ट्रिक की समस्याओं से राहत दिलाता है।
गोंद के साथ नट्स और बीज का सेवन भी जरूरी है। यह मिश्रण ऊर्जा का स्रोत है इसके अलावा यह बोन हेल्थ हेल्थ ऐंड स्ट्रेंथ को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड क्रैम्प्स और हैवी फ्लो से हैं परेशान, इन 6 तरीकों से पाएं राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।