दिमाग में खून के थक्के क्यों जम जाते हैं?

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली बीमार चल रहे हैं। उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स यानी खून के थक्के होने की जानकारी मिली है। उनका इलाज जारी है। अब सवाल है कि ब्रेन में क्लॉटिंग यानी के खून के थक्के क्यों जमते हैं? इसके लक्षण क्या होते हैं? इन सब के बारे में जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Dr. Neha Kapoor, Associate Director & Head- Neurology, Asian Hospital, Faridabad ने इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
दिमाग में खून के थक्के क्यों जमते हैं?
एक्सपर्ट बताती हैं कि दिमाग में खून के थक्के जमना एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है,जो तब बनते है जब मस्तिष्क में रक्त वाहिका संकरी होने लगती है,जिससे शरीर के अन्य भागों में पर्याप्त मात्रा में रक्त का परिवहन नहीं हो पाता है। यह स्थिति मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। इस स्थिति को सेरेब्रल थ्रोम्बोसिस कहते हैं। इससे मस्तिष्क के किसी हिस्से को नुकसान हो सकता है, मस्तिष्क की कोशिकाएं मरने लगती है जिससे स्ट्रोक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
मस्तिष्क में रक्त के थक्के जमने के कारण
- उम्र के कारण
- ब्लड प्रेशर
- कोलेस्ट्रॉल
- शुगर
- हार्ट में स्टेंट
- फैमिली हिस्ट्री
- स्मोकिंग और शराब का सेवन
- एट्रियल फिब्रिलेशन
- अत्याधिक वजन
यह भी पढ़ें-शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत तो समझ लें बढ़ गया है थायराइड
दिमाग में खून के थक्के बनने के लक्षण
- सिर में दर्द
- चक्कर आना
- धुंधली दृष्टि
- बोलने में कठिनाई
- कमजोरी और सुन्नता
- भ्रम
- संतुलन खोना
- चलने में परेशानी होना
यह भी पढ़ें-HMPV से घबराएं नहीं, डॉक्टर से जानें इससे बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।