सुबह- सुबह अक्सर ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो आपके लिए फ्यूल का काम करे। अगर पेट को दुरुस्त रखना हो या डिटॉक्स करना हो, नींबू पानी या अन्य डिटॉक्स वॉटर को अच्छा माना जाता है। अब इसी तरह एबीसी जूस यानी एप्पल, बीटरूट और कैरट से तैयार जूस भी काफी समय से ट्रेंड किया जा रहा है।
ग्लोइंग स्किन पानी हो या पाचन सुधारना हो, इस जूस को सुपर ड्रिंक कहा जाता है। यह कई महिलाओं के लिए एक डेली डिटॉक्स रिचुअल भी है। इसकी खूबी ये है कि ये शरीर को गहराई से साफ करता है, पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और गट हेल्थ को सुधारता है।
मगर इसे खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट इस जूस का सेवन करने से क्या होगा? यह हमारी गट हेल्थ पर किस तरह का असर डालता है?
मैक्स हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह से इसका जवाब देते हुए कहा कि सेब, गाजर और चुकंदर का कॉम्बिनेशन पोषण, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह गट हेल्थ को कई फायदे पहुंचा सकता है। चलिए इस लेख में एक्सपर्ट से विस्तार से जानें कि इस जूस को खाली पेट पीने से क्या होता है?
एबीसी जूस के फायदे-
- सेब में मौजूद फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम आपके पाचन को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।
- गाजर में विटामिन-ए, फाइबर और बीटा-कैरोटीन होता है जो आपकी आंखों के साथ-साथ पाचन को भी ठीक रखता है।
- चुकंदर आयरन, नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है, जो शरीर की सफाई करने में मदद करता है।
खाली पेट एबीसी जूस पीने से क्या होता है?
- खाली पेट इसका सेवन करने से ये सीधे पेट की परतों पर काम करता है, जिससे आपकी बॉडी न केवल पोषण लेती है, बल्कि दिनभर एनर्जेटिक और हल्का महसूस करती है।
- सुबह का समय वो होता है जब पेट बिल्कुल खाली होता है और पाचन तंत्र सबसे ज्यादा एक्टिव होता है। इस समय अगर आप इस जूस का सेवन करती हैं, तो उसमें मौजूद फाइबर और एंजाइम्स सीधे पेट की लाइनिंग पर काम करते हैं।
- फाइबर पेट को साफ करता है और गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है। वहीं, चुकंदर लिवर को डिटॉक्स करता है जिससे पाचन और भी बेहतर होता है।
एबीसी जूस पीने से गट हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है?
यह जूस प्रीबायोटिक्स का काम करता है, जिससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है। जब आपकी गट हेल्थ सही रहती है, तो न सिर्फ पाचन बेहतर होता है बल्कि इम्यूनिटी, मूड और त्वचा पर भी असर दिखता है।
इतना ही नहीं, यह शरीर की सफाई करता है, जिससे आपकी बॉडी फिजूल के टॉक्सिन्स से मुक्त होती है और मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से काम करता है।
कब और कैसे पिएं एबीसी जूस?
- सुबह उठकर कुल्ला करने के बाद या फ्रेश होने के बाद खाली पेट इसे पिएं।
- जूस पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।
- हफ्ते में 4-5 दिन पीना काफी है। हर बार ताजा बनाकर ही पिएं।
इसे भी पढ़ें: ये 5 तरह के लोगों को नहीं पीना चाहिए ABC जूस, जानें कारण
किन महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए?
- अगर आपको गैस ज्यादा बनती है, तो इसका सेवन न करें। इस जूस में हाई फाइबर होता है, जिससे गैस या ब्लोटिंग हो सकता है।
- सेब में नेचुरल शुगर होता है, जो ब्लड शुगर को स्पाइक कर सकता है। डायबिटिक हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
- चुकंदन में ऑक्लेट्स की ज्यादा मात्रा बोती है जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। अगर आपकी किडनी में स्टोन्स हैं, तो इसका सेवन न करें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों