अलग-अलग मौसम में बाजार में आपको अलग-अलग फल नजर आएंगे। लगभग सभी फल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। बात अगर गर्मियों की करें, तो गर्मी में जामुन, आलूबुखारा, आम, तरबूज, लीची और खरबूज समेत कई हेल्दी फ्रूट्स मार्केट में मिलते हैं। गर्मियों में मिलने वाले खट्टे-मीठे जामुन में कई औषधीय गुण होते हैं। जामुन ही नहीं, बल्कि इसकी गुठली भी गुणों की खान होती है और इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं और कई बीमारियों की छुट्टी हो सकती है।
क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर खाने से क्या होता है? इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
14 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर लेने से क्या होता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि जामुन में जंबोलिन पाया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर लेंगी, तो डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी। दरअसल, जंबोलिन शरीर में स्टार्च को शुगर में बदलने के प्रोसेस को धीमा करता है।
- जामुन की गुठली, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली पाउडर लेने से फैट बर्निंग मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। इससे मोटापा आसानी से कम होता है।
यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?
- जामुन की गुठली में मौजूद फाइबर, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसे लेने से गैस, एसिडिटी, कब्ज में राहत मिलती है। अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट जामुन की गुठली का पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेंगी, तो इससे पेट आसानी से साफ होगा।
- यह गुठली एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करती है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं।
- यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। 14 दिनों तक इसे खाने से एजिंग के साइन्स कम हो सकते हैं और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- आपको जामुन की गुठलियों को अच्छे से धोना और सुखाना है। इसके बाद इन्हें पाउडर में पीस लें। अब 1 टीस्पून पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?
14 दिनों तक, गुनगुने पानी के साथ जामुन की गुठली का पाउडर खाने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों