गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

गर्मियों में पुदीने और नींबू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों चीजें कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है? 
image

Lemon and Pudina Water in Summer Benefits:तेज गर्मी के बीच शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। ऐसे में अगर गर्मी में सेहतमंद रहना है, तो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। गर्मियो में शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए हम कई हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीना मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद रहता है। यह शरीर को ठंडक देता है और कई फायदे पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में डाइटिशियन से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में पुदीना और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है?

lemon detox water for weight loss

  • सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। अगर आप 21 दिनों तक इसे खाली पेट पिएंगी, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और पुदीने में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स, शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • यह ड्रिंक लिवर को डिटॉक्स करने और फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने मे भी मदद कर सकती है। इससे डाइजेशन भी दुरुस्त होगा।
  • गर्मियों में डाइजेशन की दिक्कत आम रहती है। ऐसे में अगर आप इस ड्रिंक को 21 दिनों तक पीती हैं, तो गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी अन्य दिक्कतों से राहत मिलेगी।
  • पुदीना और नींबू दोनों ही डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाते हैं और पेट को साफ करने में मदद करते हैं। अगर आपका पेट रोजाना खुलकर साफ नहीं होता है, तो 21 दिनों तक इस ड्रिंक को पीने से आपको आराम मिलेगा।
  • अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए एक बेहद फायदेमंद ड्रिंक है। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। वहीं, पुदीना को भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • अगर आप रोजाना खाली पेट इस ड्रिंक को पीती हैं, तो फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • पुदीना शरीर को ठंडक देता है। ऐसे में इस ड्रिंक को पीने से बॉडी हीट कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

moringa tea for weifht loss

  • गर्मियों में 21 दिनों तक इस ड्रिंक को पीने से चेहरे पर भी निखार आ सकता है। पुदीने और नींबू के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं और दाग-धब्बे कम होते हैं।
  • इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 21 दिनों तक खाली पेट इस ड्रिंक को पीती हैं, तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसके साथ खान-पान और जीवनशैली का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह, जानें क्या है डॉक्टर का कहना


गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP