क्या आपको मालूम है कि चुकंदर वाली छाछ पीने से क्या होता है?

छाछ या दही, डाइट में शामिल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाती है, बल्कि शरीक को ठंडक देती है। हम सभी अपने भोजन के साथ छाछ या दही लेते हैं। इसकी कई वेराइटी भी है। आज हम आपको चुकंदर वाली छाछ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं, इस खास तरह की छाछ को पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट शीनम मल्होत्रा ने जानकारी साझा की है।
चुकंदर वाली छाछ बनाने की विधि

सामग्री
- 1 कप दही
- आधा कप पानी
- आधा चुकंदर कद्दूकस किया हुआ
- आधा टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
- आधा टीस्पून काला नमक
- 1टीस्पून चाट मसाला
- पुदीने की पत्तियां।
विधि
- चुकंदर को दही में डाल कर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और चाट मसाला डालें।
- फिर से ब्लेंड करें।
- अब इसे गिलास में डालें और पुदीने की पत्तियों से सजा दें।
यह भी पढ़ें-UTI Remedies: बार-बार यूटीआई करता है परेशान? इन फूड्स को करें डाइट में शामिल
चुकंदर छाछ पीने के फायदे
View this post on Instagram
इस छाछ को पीने से डाइजेशन मजबूत होता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन- तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही, इसके सेवन से गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत मिलती है।
- इससे शरीर हाइड्रेट होता है। इसके, अलावा इस छाछ को पीने से ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होता है।साथ ही, खून की कमी भी दूर हो सकती है।
- चुकंदर छाछ पीने से शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें-हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, खाएं यह लड्डू
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।