Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:25 AM IST

सर्दियों में पुदीना को डाइट में शामिल करने के 5 जबरदस्त लाभ

पुदीना एक बेहद गुणकारी हर्ब है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप सर्दियों में होने वाली दिक्कतों से बच सकते हैं।
Updated:- 2025-02-06, 00:16 IST
image

दीना एक औषधिय पौधा, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में इसका सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में पुदीनी से मिलते वाले कुछ प्रमुख फायदे के बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।

सर्दियों में मिंट के फायदे

mint in winter

सर्दियों में डाइजेशन स्लो होने लगता है और पाचन से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पुदीना पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और पाचन को सुधार करने में मदद करता है। सर्दियों में आप पुदीने की चाय या पुदीने के पत्तों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं,जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी दिक्कतों से बचाव होता है और शरीर की सुरक्षा क्षमता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें-होने वाली दुल्हन ऐसे करें हेयर केयर, शादी के दिन लंबे-घने बालों पर ठहर जाएंगी सभी की नजरें

पुदीने की चाय पीकर आप स्ट्रेस दूर कर सकते हैं। दरअसल, सर्दियों में धूप की कमी के कारण मूड पर बहुत असर पड़ता है। इसके चलते मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस बना रहता है। पुदीना ताजगी प्रदान करता है। इससे मानसिक थकावट दूर हो सकती है।

पुदीना हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करता है। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतो को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-एक महीने तक किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

कैसे करें पुदीने का सेवन?

bunch-fresh-mint-wooden-board_1147-381

  • पुदीने की चाय पिएं
  • पुदीने को स्मूदी में डालकर पिएं।
  • पुदीने की पत्तियों को सलाद में डालकर खाएं

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।