Constipation Treatment: कब्ज में इन चीजों से बना लें दूरी, होगा फायदा

Constipation Problems: कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आपको फाइबर रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। फाइबर की कमी के कारण कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-16, 16:18 IST
what foods should avoid during constipation problem in hindi

खानपान में लापरवाही यानी पेट संबंधी समस्याएं होना। इसलिए कहा जाता है कि सही आहार लेना चाहिए, ताकि पाचन तंदुरुस्त रहे। खाना सही तरीके से न पचने के कारण कब्ज हो जाती है। कब्ज की समस्या की वजह से खाने का भी मन नहीं करता है।

यह कहा जा सकता है कि सही खानपान के जरिए पाचन संबंधी समस्याएं से निजाप पाया जा सकता है। कब्ज पेट संबंधी एक आम समस्या है। कब्ज होने पर पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है। ऐसे में आपको खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए।

आपको पता होना चाहिए कि किन चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि कब्ज की समस्या बड़े नहीं। चलिए जानते हैं कब्ज की परेशानी का कारण से लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कब्ज के कारण (Foods To Avoid When Constipated)

causes of constipation

  • शरीर में पानी की कमी के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है। इसलिए पानी पीते रहें।
  • फाइबर फूड्स का सेवन न करने की वजह से कब्ज हो सकती है। इसलिए ऐसे फूड्स खाएं, जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो।
  • इंटेस्टाइनल फंक्शन में समस्या के कारण कब्ज होने लगती है।

क्या केला खाने से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है? (Causes Of Constipation)

can banana increase constipation problem

कब्ज की समस्या होने पर ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक हो। फाइबर आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको केला नहीं खाना चाहिए। हालांकि, केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इस समस्या में केला खाने से नुकसान हो सकता है।

केला में यह अन्य फलों के मुकाबले फाइबर की मात्रा कम पाई जाती है। इसके कारण यह कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए केले के अलावा आप सेब, नाशपाती और बेरीज का सेवन करने से फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें:कब्ज की समस्या नहीं करेगी परेशान, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

क्या कैफीन कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है? (List Of Foods That Cause Constipation)

can caffeine increase constipation problem

खाना जब सही से डाइजेस्ट नहीं होता है, तब कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की परेशानी के कारण कुछ खाने का भी मन नहीं करता है। यह समस्या गंभीर न हो, इसलिए आपको ध्यान देना चाहिए की आहार में कौन सी चीजें शामिल करनी है और कौन सी नहीं?

कब्ज से निजात पाने के लिए कैफीन के सेवन से बचें। कैफीन का सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे कब्ज होने लगती है। यानी इस समस्या के दौरान आपको चाय, कॉफी, ग्रीन टी और चॉकलेट जैसी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके बजाय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट के साथ-साथ हेल्दी रहता है।

इसे भी पढ़ें:कब्ज से जूझ रहे हैं तो बिल्कुल न खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है परेशानी

प्रोसेस्ड फूड्स क्यों नहीं खाने चाहिए? (Worst Fruits For Constipation)

कब्ज से एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पूरा दिन परेशानी होती है। यह कहा जा सकता है कि खान-पान के जरिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप आपको कब्ज है, तो इस दौरान आपको प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स में फास्ट फूड्स, फ्रोजन मील और पैकेज स्नेक्स शामिल हैं। ये सभी चीजें स्थिति को बिगाड़ सकती हैं।

कब्ज की समस्या में ये फूड्स न खाएं

  • अनहेल्दी स्नैक्स जैसे चिप्स और कुकीज जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। ये चीजें न केवल कब्ज की समस्या को बढ़ाती है बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
  • कब्ज की समस्या में डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। खासतौर पर जो लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस है, उन्हें कब्ज होने पर पनीर और दूध से परहेज करना चाहिए।
  • रिफाइंड व्हाइट फ्लॉर जैसे ब्रेड और पास्ता में फाइबर कम होता है, जिससे कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान होल-ग्रेन वाली चीजें खाएं।
  • डीप फ्राइड फूड्स खाने में भले ही टेस्टी होते हैं, लेकिन यह पेट को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। डीप फ्राइड फूड्स में सैचुरेट फैट होता है। ऐसे खाने को पचाने में परेशानी आती है। ऐसे में कब्ज की समस्या बढ़ जाती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP