Avoid Foods In Constipation: आजकल अधिकतर लोग सुबह के समय पेट साफ नहीं होने की समस्या से जूझ रहे हैं। अगर पेट साफ नहीं होता है तो कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। पेट साफ न होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज की समस्या है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान है। कब्ज की परेशानी का सबसे बड़ा कारण सही समय पर भोजन न करना है। इसके अलावा शरीर में पानी और फाइबर की कमी की वजह से भी यह परेशानी हो जाती है।
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि कब्ज में सेब समेत इन फूड्स का सेवन करने से कब्ज की परेशानी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में।
कब्ज पेट संबंधी बीमारी है। इस समस्या में मल त्याग करना बहुत ही कठिन हो जाता है, क्योंकि मल आंतों पर चिपक जाता है, जिसकी वजह से मल बाहर नहीं निकल पाता है। जब मल बड़ी आंत में रुक जाता है जो गैस की समस्या भी होने लगती हैं। कई बार यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। इस समस्या के दौरान मरीज को भूख कम लगती है और पेट हमेशा फूला हुआ लगता है। क्योंकि खाया हुआ खाना पच नहीं पाता है। कब्ज अधिक होने पर मुंह से बदबू भी आने लगती है। कब्ज की बीमारी किसी को भी हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज और वसा अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन सेवन करने से कब्ज की समस्या अधिक बढ़ जाती है। कब्ज के दौरान डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ेंःHome Remedy: आटे में रोजाना ये '1 चीज' मिलाकर खाएंगी तो जिदंगी भर नहीं होगी कब्ज
कब्ज के मरीज को ऑयली फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि डीप फ्राइड फूड सैचुरेटेड फैट से भरा होता है। इस तरह का भोजन हमारा शरीर पचा नहीं पाता है जिसकी वजह से पेट संबंधी बीमारी जैसे कब्ज, अपच और दिल की बीमारी हो सकती है। कब्ज से राहत पाने के लिए ऑयली फूड से परहेज करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: सर्दियों में कब्ज से हैं परेशान तो इन 10 नेचुरल चीजों से करें इलाज
कब्ज के दौरान चाय और कॉफी का सेवन करने से यह बीमारी गंभीर हो सकती है। कॉफी का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
आजकल घरों में पैक्ड जूस का अधिक सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह जूस सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। इन जूस में पौष्टिक गुण नहीं होते है। क्योंकि इसे बनाते समय फलों के जूस को काफी उबाला जाता है जिसकी वजह से जरूरी विटामिन और पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा पैक्ड जूस में आर्टिफिशियल कलर का उपयोग किया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या काफी बढ़ जाती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।