Anti Ageing Foods: 40 की उम्र में 30 का दिखने के लिए खाएं ये 3 चीजें

उम्र से जवां दिखने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जवां दिखने के लिए असल में सबसे जरूरी हेल्दी डाइट है। बढ़ती उम्र में भी निखरी, फ्लॉलेस और जवां त्वचा, हर महिला की चाहत होती है। ऐसे में सबसे पहले हेल्दी चीजों को खाएं। जहां गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से कम उम्र में ही स्किन पर एजिंग के साइन नजर आने लगते हैं। वहीं, सही खान-पान आपको उम्र से कम दिखाने में भी मदद कर सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे मं बता रहे हैं। इन एंटी-एजिंग फूड्स के बारे में जानकारी डॉक्टर शिखा शर्मा दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
एंटी-एजिंग के लिए खाएं घी
घी डाइजेशन और स्किन हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। रोज 1 चम्मच घी खाने से आपकी स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होती है। चेहरे पर ग्लो आता है और एजिंग के साइन भी कम होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ स्किन पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में डाइट में रोज 1 चम्मच घी को शामिल करें। रोज 1 गिलास पानी में 1 चम्मच घी डालकर इसका सेवन करने से फायदा होगा।
जवां रखने में मदद करेंगी हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां भी एजिंग के साइन को कम करती हैं। इनमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। मैग्नीशियम समय से पहले होने वाली एजिंग को कम करता है। इसमें बीटा-कैरोटिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और भी कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Foods: इन चीज़ों को खाने से चेहरे पर नहीं दिखेंगी झुर्रियां
एंटी एजिंग के लिए खाएं ब्लूबेरीज
एंटी एजिंग के लिए डाइट में ब्लूबेरीज को शामिल करें। ब्लूबेरीज को सुपरफूड कहा जाता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सेल्स के लिए एक शील्ड का काम करते हैं और इससे एजिंग के लक्षण कम होते हैं। ब्लूबेरीज में विटामिन सी और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।