Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Anti Ageing Foods: इन चीज़ों को खाने से चेहरे पर नहीं दिखेंगी झुर्रियां

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसे खाने से आपके चेहरे पर नजर आने वाले एजिंग साइंस काम हो जाएंगे।
Updated:- 2023-10-17, 19:41 IST
How can I make my face look younger,

Foods That Can Help You Look Younger: हमेशा जवां दिखना हर महिला का सपना रहता है। है ना? आप, हम या दुनिया की कोई भी महिला बस यही चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता रहे। लेकिन अफसोस उम्र बढ़ाना एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसके कारण चेहरे पर एजिंग साइंस नजर आने लगते हैं। हालांकि कुछ ऐसे फूड्स है जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लें तो तो आप एजिंग साइंस को कम जरूर कर सकती हैं आईए जानते हैं इस बारे में।

पपीता

younger look food

पपीता एक वंडर फूड माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल की काफी रिच मात्रा होती है जो आपकी त्वचा की लोच में सुधार कर सकता है। ये महीन रेखाओं और झुर्रियों की मौजूदगी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी और फास्फोरस शामिल है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी मुक्त कणों से होने वाली क्षति का मुकाबला करने और उम्र बढ़ाने के संकेत जैसे झुर्रियों में देरी करने में मदद करती है।

पालक

पपीते की तरह ही पलक हाइली हाइड्रेटिंग और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह विटामिन ए, विटामिन सी, के, ल्यूटीन, मैग्नीशियम और प्लांट बेस्ड हीम आयरन से भरपूर होती है। इस पत्तेदार हरी सब्जी की उच्च विटामिन सी सामग्री कॉलेजन उत्पादन को बढ़ाती है जिससे आपकी त्वचा फर्म और स्मूद बनती है।

बेरीज

berries to look younger

बेरीज से एजिंग साइंस कम होता है। रसभरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी जैसे बेरीज अपने एंटीऑक्सीडेंट लाभों के लिए जाने जाते हैं। ब्लूबेरी उम्र को कम करने वाले पदार्थ एंथोसाइनिन से भरपूर होती है। ये बेरीज समय से पहले होने वाले कोलेजन के नुकसान को रोकने के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

अनार के बीज

अनार का बीज भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा की लोच में सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। टिशु रिपेयर होता है। यह समय से पहले उम्र बढ़ाने के संकेतों को काम करता है कॉलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें-जवां रहने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें, देरी से आता है बुढ़ापा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।