Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Anti Ageing Skin Care: हम सभी हमेशा जवां दिखना चाहते हैं, लेकिन यह मुमकिन ही नहीं है। लेकिन अगर आप सही तरीके से रोजाना अपनी त्वचा का ख्याल रखें तो आपका काफी काम आसान हो सकता है।
बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में कई तरह के बदलाव होते हैं। हालांकि एजिंग साइंस को छुपाने के लिए मार्केट में आपको कई तरीके के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन घर में मौजूद नेचुरल चीजों में किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता है। इसलिए आपको त्वचा की देखभाल करने के लिए घरेलू चीजों का उपयोग करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं एजिंग साइंस को कम करने और जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल और इसके फायदे।
जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Homemade Ingredients For Anti Ageing Treatment)
- मलाई
- बेसन
मलाई को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Benefits Of Using Malai On Face)
- मलाई में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- यह चेहरे की त्वचा को लचीला बनाने में मदद करती है।
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या है? (Benefits Of Using Besan On Face)
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र को घटाएगा एलोवेरा जेल, जानें चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका
जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें? (Anti Ageing Home Remedies)
- जवां त्वचा पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और 2 से 3 चम्मच मलाई डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कम से कम 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें।
- अब साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा जवां और निखरी हुई नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको जवां त्वचा पाने के लिए यह नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।