अगर आप PCOD का मतलब सिर्फ पीरियड्स का अनियमित होना समझती हैं, तो आप गलत हैं। PCOD महिलाओं की पूरी सेहत पर असर डालता है। इसकी वजह से शरीर में मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट बन जाती हैं। अगर आप PCOD से परेशान हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने के साथ, अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। सही खान-पान की मदद से इसके लक्षणों को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। जहां पीसीओडी में प्रोसेस्ड फूड्स, मैदा और शुगर जैसी अनहेल्दी चीजों को अवॉइड करना चाहिए। वहीं, डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो पीसीओडी में फायदेमंद हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में फायदेमंद हो सकते हैं विटामिन-बी6 से भरपूर फूड्स
- एक्सपर्ट का कहना है कि PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में विटामिन-बी6 से भरपूर फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। चने, शकरकंद, पिस्ता और सूरजमुखी के बीज, विटामिन-बी6 से भरपूर होते हैं। अगर आपको PCOD है, तो इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।
- सूरजमुखी के बीजों में विटामिन-ई, विटामिन-बी6 और सेलेनियम समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये बीज शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं।
- सूरजमुखी के बीज, शरीर में हार्मोनल बैलैंस बनाने, पीएमएस के लक्षणों को कम करने और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ये बीज, शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को भी मैनेज करते हैं।
- शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकती है। पीसीओडी में इंसुलिन रेजिस्टेंस एक आम समस्या है। इसमें भी शकरकंद फायदा पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें-PCOD पर कैसे असर डालता है इंसुलिन रेजिस्टेंस? जानें
- शकरकंद में मौजूद विटामिन बी6, स्ट्रेस को कम करता है और मूड को सुधारता है। पीसीओडी में अक्सर महिलाएं मूड स्विंग्स से परेशान रहती हैं। इससे शरीर में आयरन लेवल में सुधार होता है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
- पिस्ता में विटामिन बी6 और जिंक होता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करता है। यह शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को भी कम करता है।
- इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं।
- चने में लीन प्रोटीन होता है। यह विटामिन-बी6 से भरपूर होता है। डाइट में चने को शामिल करके, आप वजन कम कर सकती हैं और ब्लड शुगर लेवल भी स्पाइक नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- PCOS के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान
PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में ये फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों