सर्दियों में होने वाली शुगर क्रेविंग को ऐसे करें कंट्रोल

सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में अक्सर खाने पीने की क्रेविंग बढ़ जाती है। खासकर मीठा खाने की ख्वाहिश बढ़ जाती है। कभी मिठाई तो कभी गाजर का हलवा...मीठा खाने से मन तो बहुत अच्छा हो जाता है लेकिन शुगर की क्रेविंग न सिर्फ आपको मोटापा देती है बल्कि समय के साथ आपको बीमार भी बना सकती है। लेकिन चिंता न करें क्योंकि हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जो शुगर क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से
शुगर क्रेविंग को ऐसे करें कंट्रोल
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि जब कभी भी आपको क्रेविंग हो आप मुट्ठी भर नट्स और बीज खाएं जैसे बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज। इसके साथ ही छोटा सा टुकड़ा तिल गुड़ का भी खा सकते हैं। नट्स और बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन आपके ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं, जिससे शक्कर की क्रेविंग कम होती है। वहीं तिल और गुड़ नेचुरल तरीके से मीठा स्वाद देते हैं, जो आपकी क्रेविंग को शांत करता है।
यह भी पढ़ें-थुलथुला पेट हो सकता है फ्लैट, पिएं यह हर्बल चाय
इसका दूसरा उपाय है गर्म दालचीनी का पानी। यह एक बेहद असरदार तरीका है शक्कर की क्रेविंग को काबू में करने का। दालचीनी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होती है और मीठा खाने इच्छा को कम करती है।

- इसके अलावा आप सर्दी में भी प्रॉपर हाइड्रेशन का ध्यान रखें।
- बॉडी को एक्टिव रखें।
- स्ट्रेस मैनेजमेंट का ख्याल करें।
- हेल्दी डाइट लें।
- मील स्किप न करें
यह भी पढ़ें-आंखों की सेहत को सुधार सकती है यह हरी सब्जी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।