ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।अगर आप चाहते हैं कि इसका फायदा दोगुना हो तो आप इसमें दालचीनी को जरूर मिलाकर पिएं।
Updated:- 2024-12-11, 16:36 IST
image

हेल्दी रहने के लिए आजकल लोग ग्रीन टी को खूब तरजीह देते हैं। यह एक ऐसी चाय है जो ना सिर्फ ताजगी देती है, बल्कि सच में इससे सेहत को फायदा मिलता है। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत है। लेकिन आज हम आपको इस चाय को और भी फायदेमंद बनाने की एक तरकीब बता रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक ग्रीन टी में दालचीन एड करने से इसके फायदे दोगुना हो सकते हैं। आइए जानते हैं यह संयोजन सेहत को कितना फायदा पहुंचाता है।

ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पीने से क्या होता है?

green tea and cinnamon

ग्रीन टी और दालचीनी दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट होता है,जो आपके चाय के ओवरऑल एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ा सकता है,जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है। आपकी कोशिकाओं को सुरक्षा मिलती है।

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। वहीं दालचीनी में ऐसे यौगिक होते हैं जो इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को फायदा होता है।

यह भी पढ़ें-वजन कम करने के साथ सेहत को भी दुरुस्त कर सकता है यह सूप, सर्दियों में बनाएं डाइट का हिस्सा

green tea with cinnamon benefits

दालचीनी और ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दोनों का संयोजन शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।

इस संयोजन से मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐंठन में आराम मिल सकता है। इसके अलावा इससे कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है। वेट लॉस में भी आसानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-गाजर के साथ खाएं यह चीज, आंखों को मिलेगा फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।