थायराइड से परेशान महिलाएं इन 10 चीजों से कर लें दोस्ती, आसानी से रिवर्स हो सकते हैं लक्षण

थायराइड को मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से इसके लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इन 10 सुपरफूड्स से महिलाएं, थायराइड के लक्षणों को रिवर्स कर सकती हैं।  
image

डायबिटीज, बीपी, थायराइड और पीसीओएस जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी कंडीशन्स में सबसे जरूरी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो सही दवाइयों के साथ भी इन कंडीशन्स के लक्षणों को मैनेज करने में मुश्किल आएगी। बात अगर थायराइड की करें, तो यह आजकल महिलाओं में काफी आम हो गया है। हाइपोथायराइड और हाइपरथायराइड दोनों के लिए ही सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। अगर आप हाइपोथायराइड से परेशान हैं यानी थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का सीक्रेशन कम हो रहा है, तो आपको कमजोरी, हेयरफॉल, मोटापा और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसे मैनेज करने के लिए खान-पान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड लेवल को मैनेज कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

थायराइड हार्मोन को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

  • थायराइड होने पर नारियल के तेल में बने खाने का सेवन करें। इससे थकान से लड़ने में मदद मिलती है।
  • मूंग दाल, प्रोटीन से भरपूर होती है। इसमें फाइबर होता है। यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है और शरीर को ताकत देती है।
  • थायराइड होने पर चिया और बेसिल सीड्स को डाइट में शामिल करें। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और कब्ज दूर होती है।
  • अगर आपको थायराइड है, तो काले तिल को भी खान-पान का हिस्सा बनाएं। यह मिनरल्स से भरपूर होता है और इससे हेयर फॉल कम होता है।
  • अखरोट भी थायराइड के लिए सुपरफूड से कम नहीं है। यह फोकस को सुधारता है।
  • अदरक, शरीर में गर्माहट बनाए रखती है और इससे ठंड के लिए सेंसिटिविटी कम होती है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

  • अगर आपको हाइपोथायराइड है, तो सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल करें। इससे एंग्जायटी कम होती है और मूड में सुधार होता है।
  • खस के बीज भी थायराइड में फायदेमंद है। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
  • सौंफ के बीज हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं और सेक्शुअल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।
  • हल्दी, शरीर में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे कर्क्युमिन होता है, जो थायराइड में काफी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से लटक गया है पेट? पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें


महिलाओं में थायराइड की समस्या काफी आम है। इसे मैनेज करने के लिए डाइट में एक्सपर्ट की बताई चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP