हेल्दी लिवर के लिए डाइट में शामिल करें ये एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है ,जो टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मेटाबॉल्जिम को बनाए रखने में मदद करता है। अक्सर खराब खानपान के चलते लिवर में सूजन हो जाती है,जानिए हेल्दी लिवर के लिए जरूरी एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-18, 16:24 IST
image

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन को पचाने से लेकर, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को बनाए रखने के लिए जाता है। लेकिन कई बार हमारी खराब आदतों और खानपान की वजह से लिवर कचरे से भर जाता है, इसमें सूजन हो जाता है। इससे लिवर पर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करके लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से फूड्स हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

हेल्दी लिवर के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

liver health

हल्दी का सेवन करें, इसमें करक्यूमिन होता है, जो शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व है जो लिवर की सूजन कम करने और उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप हल्दी को दूध के साथ ले सकते हैं। हल्दी वाला पानी भी पी सकते हैं।

आंवला को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है,जि लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। एक कच्चा आंवला या इसका जूस बनाकर पीने से फायदा मिल सकता है।

ग्रीन टी पिएं। इसमें कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो लिवर के फैट मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और सूजन कम करने में मदद करता है। ग्रीन टी पीने से आपका लिवर हेल्दी बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज अपना लेंगे ये 3 उपाय, शुगर हो सकता है कंट्रोल

Mulethi

मुलेठी एक बेहतरीन जड़ी बूटी है,जो लिवर की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह लिवर की सूजन कम करने और विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करती है।

शहद का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें नेचुरल रूप से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आप शहद को दूध या पानी में मिलाकर पिएं।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स डिले होने पर पिएं यह देसी ड्रिंक, रेगुलर हो सकती है साइकिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP