डायबिटीज के मरीज अपना लेंगे ये 3 उपाय, शुगर हो सकता है कंट्रोल

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-17, 20:03 IST
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं। मेथी के दाने डायबिटीज कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
image
image

डायबिटीज आज के दौर में सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है,जिसका इलाज नहीं है। इस समस्या में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है,जिसके कारण कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं। हालांकि, दवाओं के साथ कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं। हम आपको एक्सपर्ट के बताए 3 बेहद प्रभावी उपाय बता रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट शीनम कालरा मल्होत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं।

शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये तीन उपाय

  • मेथी के दाने डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जाने जाते हैं। इनमें घुलनशील फाइबर होता है,जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है।
  • रातभर 1 चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं।
  • रोजाना ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल मैनेज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-अपने मूड को बूस्ट करने के लिए डाइट में शामिल करें केसर

HOME REMEDIES FOR DIABETES

व्हीट बेस्ड मील को मिलेट्स यानी बाजरा या रागी से रिप्लेस करें। गेहूं के मुकाबले बाजरा और रागी जैसे मिलेट्स लो जीआई वाले होते हैं, जो ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकते हैं। आप मिलेट्स की रोटी, दलिया या उपमा बनाकर खाएं।

जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में भून लें, इनका पाउडर बना लें और रोज एक चम्मच गर्म पानी के साथ लें। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-बच्चों की डाइट से चीनी कम करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, टेस्ट के साथ नहीं करना पड़ेगा समझौता

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP