वेट लॉस के लिए खाएं तड़का ओट्स

क्या वजन घटाने के लिए आप भी ओट्स खाते हैं, अगर हां तो आप तड़का ओट्स जरूर खाएं, इससे स्वाद भी मिलेगा और वजन भी कम होगा।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-07-30, 13:16 IST
Are oats good for weight loss

वेट लॉस के लिए ओट्स खाना फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप नॉर्मल ओट्स खाकर बोर हो चुके हैं तो चिंता मत कीजिए हम आपको ओट्स की एक बहुत ही हेल्दी और टेस्टी रेसिपी की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपका वजन भी कम होगा और आपको कुछ नया स्वाद भी मिलेगा। आप डाइट में ओट्स योगर्ट तड़का खा सकते हैं। इसको लेकर डायटिशियन निधि गुप्ता जानकारी दे रही हैं। आइए जानते हैं कैसे तैयार होता है यह ओट्स तड़का

वेट लॉस के लिए खाएं तड़का ओट्स

सामग्री

  • ओट्स-1 कप
  • ग्रीक योगर्ट 1 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • गाजर
  • खीरा
  • शिमला मिर्च
  • हरा प्याज
  • मूंगफली
  • सरसों दाना
  • करी पत्ता
  • सूखी लाल मिर्च
  • सरसों तेल

यह भी पढ़ें-वजन करना है कम तो डाइट में शामिल करें तोरी सूप

विधि

  • एक कप ओट्स को एक बोल में डालें।
  • इसमें एक कप ग्रीक योगर्ट मिलाएं और ओवरनाइट सोक करदें।
  • अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, खीरा,हरा प्याज मिलाएं और नमक मिलाएं।
  • अब एक पैन में सरसों तेल डालें,इसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली को चटकाएं।
  • इस तड़के को आप ओट्स और योगर्ट में मिलाएं।
  • तैयार है आपको ओट्स तड़का।

तड़का ओट्स के फायदे

oats tadka

तड़का ओट्स खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ओट्स में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है, वहीं इसमें मौजूद योगर्ट में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, इससे बॉडी एनर्जेटिक भी रहती है। वेजीस में भी जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो वजन कम करने के साथ ही हेल्थ को प्रमोट करते हैं।

यह भी पढ़ें-White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP